Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में कार-ऑटो की टक्कर का CCTV फुटेज सामने आया:1 की मौत और 6 घायल हुए थे, 50 मीटर तक घिसटा युवक

    1 hour ago

    1

    0

    बिजनौर में एक कार से भिंड़त के बाद ओटो के पलटने का सीसीटीवी-वीडियो सामने आया है। टक्कर लगने के बाद 4 बार कलाबाजियां खाया। पलटने से पहले एक स्वारी गिरकर रोड पर 50 मीटर तक फिसली। हादसे में 1 बुजुर्ग की मौत हो गई है जबकि 6 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में एक ओटो चालक भी है। घटना नूरपुर - मुरादाबाद रोड स्थित गोहावर इलाके में एक पेट्रोल पंप के पास की है।जो पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में क़ैद हो गई है। घटना बिजनौर जिले के नूरपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब 9 बजे की है। जहां नूरपुर–मुरादाबाद मार्ग पर गोहावर चौराहे से आगे पेट्रोल पंप के पास सवारियों से भरे ऑटो को पीछे से आ रही ईको वैन ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ओटो कलाबाजियां खाते दूर जा पलटा। घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस हादसे में हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव मुकरपुर शक्ति निवासी 70 वर्षीय रामसिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ऑटो चालक समेत छह यात्री घायल हो गए। घायलों में समरपाल (देहरी खुर्द, अमरोहा), निशि (20, डहकबाड़ा, अमरोहा), रीना (पत्नी बाबूराम, कोटपुरा, अमरोहा), अंजलि (पुत्री बाबूराम, मुकरपुर शक्ति), सोमपाल (पुत्र छोटे, मुकरपुरी) और धर्मवीर (खासपुरा उमरी) शामिल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को तत्काल सीएचसी नूरपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद धर्मवीर, निशि और समरपाल की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजनों के मुताबिक मृतक रामसिंह गांव बरनंगला में शादी समारोह में शामिल होकर अपने गांव लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुटी है। मामले में थानाध्यक्ष नूरपुर विकास तेवतिया ने घटना की पुष्टि की बताया कि ओमनी कार को ट्रेस कर लिया गया है मुरादाबाद की कार थी चालक कार सहित अभी फरार है।अभी घटना में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सचेंडी में जेसीबी से टकरा कर BCA स्टूडेंट की मौत:PSIT कॉलेज कैंपस में हादसा, परिवार के लोग बोले- कॉलेज की है लापरवाही
    Next Article
    मस्जिद में नमाज न पढ़ने पर वकील पर हमला:चेंबर में घुसकर मारपीट, मौलाना समेत 50 लोगों पर FIR दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment