Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में लू का अलर्ट जारी:डीएम ने मौसम विभाग की चेतावनी पर एडवाइजरी जारी की

    23 hours ago

    1

    0

    बिजनौर की जिलाधिकारी जसजीत कौर ने आगामी दिनों में संभावित लू और गर्म हवाओं के मद्देनजर एक एडवाइजरी जारी की है। यह एडवाइजरी मौसम विभाग (आईएमडी) लखनऊ द्वारा जारी चेतावनी के आधार पर जारी की गई है। मौसम विभाग ने बताया है कि संभाग में उष्ण लहर (लू) चलने की संभावना है। विशेष रूप से, बिजनौर जिले में 27 मई तक दक्षिणी भाग में कहीं-कहीं लू चलने का अनुमान है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने आमजन, किसानों और पशुपालकों के लिए आवश्यक सावधानियां और दिशा-निर्देश जारी किए हैं। एडवाइजरी में कहा गया है कि दोपहर के समय अनावश्यक रूप से धूप में निकलने से बचें और हल्के रंग के सूती वस्त्र पहनें। बाहर निकलते समय सिर को कपड़े, टोपी या छतरी से ढककर रखें। शरीर में पानी की कमी न होने दें और अधिक मात्रा में पानी, छाछ, नींबू पानी तथा ओआरएस का सेवन करें। जिलाधिकारी ने बच्चों, बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों से ग्रसित व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। किसानों को सलाह दी गई है कि वे फसलों में हल्की सिंचाई कर पर्याप्त नमी बनाए रखें और कटाई के बाद फसल को खेत में अधिक समय तक न छोड़ें। पशुपालकों को अपने पशुओं को छायादार स्थान पर रखने और पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक तेज धूप में बाहर जाने से बचें। बच्चों और जानवरों को बंद वाहनों में अकेला न छोड़ें तथा अधिक तैलीय एवं बासी खाद्य पदार्थों के सेवन से परहेज करें। जिलाधिकारी ने आमजन से अपील की है कि वे मौसम विभाग और प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और लू से बचाव संबंधी सावधानियां अपनाएं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हमीरपुर में प्रदर्शन में शामिल सर्वदलीय नेताओं पर केस दर्ज:एनएच हादसों को लेकर कलेक्ट्रेट में हुई थी अधिकारियों से नोंकझोंक
    Next Article
    लखीमपुर-खीरी में नौतपा की गर्मी से बेहाल वन्यजीव:दुधवा में वॉटर होल में दिखे गैंडे-भालू, पानी पीता नजर आया वनराज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment