Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हमीरपुर में प्रदर्शन में शामिल सर्वदलीय नेताओं पर केस दर्ज:एनएच हादसों को लेकर कलेक्ट्रेट में हुई थी अधिकारियों से नोंकझोंक

    1 day ago

    1

    0

    हमीरपुर कलेक्ट्रेट में राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर लगातार हो रहे हादसों और मौतों को लेकर हुए प्रदर्शन के मामले में प्रशासन ने कार्रवाई की है। इस प्रदर्शन में शामिल भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिलाध्यक्ष सहित 16 नामजद और 35 से 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह प्रदर्शन 21 मई को हुआ था, जहां आंदोलनकारियों की अधिकारियों से नोंकझोंक हुई थी। 21 मई को हुए इस प्रदर्शन में भाजपा, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (सपा) और आजाद समाज पार्टी समेत विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता शामिल थे। इन सभी ने आंबेडकर पार्क से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला था। प्रदर्शनकारी जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपना चाहते थे, लेकिन जिलाधिकारी द्वारा ज्ञापन न लिए जाने पर वे कार्यालय के सामने तपती धूप में धरने पर बैठ गए थे। धरने के दौरान आंदोलनकारियों की कलेक्ट्रेट में मौजूद अधिकारियों से तीखी नोंकझोंक हुई थी। इसी मामले में प्रशासन ने सदर कानूनगो अशोक निगम की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमे में भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश त्रिपाठी, भाजपा नेता बउवा ठाकुर, रामभक्त नीशू गुप्ता, अशोक निषाद, शिवेंद्र सिंह, दीपा तिवारी, वंदना तिवारी, सपा नेता युगांक मिश्रा, रणवीर सिंह लाल, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह व नीलम निषाद, कांग्रेस नेता उज्ज्वल पाठक, अमर धुरिया, आशीष कुमार, आजाद समाज पार्टी के नेता हसन खान गोली और रवींद्र भारतवंशी सहित 35 से 40 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। इन सभी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महोबा NEET छात्रा अपहरण-दुष्कर्म: मुख्य आरोपी मोहित श्रीवास गिरफ्तार:दो अन्य आरोपी भी पकड़े गए, सभी पांच नामजद अब जेल में
    Next Article
    बिजनौर में लू का अलर्ट जारी:डीएम ने मौसम विभाग की चेतावनी पर एडवाइजरी जारी की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment