Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में मैनेजर को गिराकर लात-घूसों से पीटा, VIDEO:ऑफिस के सामने दबंगों ने किया हमला, महिला कर्मियों से की बदसलूकी

    1 hour ago

    1

    0

    बिजनौर शहर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन इलाके में मुथूट फिनकॉर्प के एक ब्रांच मैनेजर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग एक व्यक्ति को पीटते हुए दिख रहे हैं। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित की पहचान लवकुश कुमार पुत्र दिनेश कुमार के रूप में हुई है, जो मुथूट फिनकॉर्प में ब्रांच मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने पुलिस को दी गई तहरीर में अपने साथ हुई मारपीट की जानकारी दी है। लवकुश कुमार के अनुसार, यह घटना आज सुबह करीब 9:45 बजे उनके ऑफिस के गेट के सामने हुई। उन्होंने आरोप लगाया है कि सिविल लाइन क्षेत्र के कुछ लोगों ने जान से मारने की नीयत से उनके साथ मारपीट की। पीड़ित ने तहरीर में यह भी बताया कि हमलावरों ने उनके ऑफिस में आकर महिला कर्मियों के साथ बदसलूकी की थी, जिसका उन्होंने विरोध किया था। इसी विरोध के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया। बिजनौर शहर कोतवाली थाना प्रभारी राम प्रताप सिंह ने इस संबंध में बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि तहरीर के आधार पर कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महापौर के बेटे और इंस्पेक्टर के बीच तीखी झड़प, VIDEO:बोले- वकील को कोई हाथ नही लगाएगा, मेरे नाम मुकदमा लिखवा दो
    Next Article
    संभल में भाई की हत्या, पत्नी-बेटा गिरफ्तार, भाई फरार:मां की पेंशन विवाद में वारदात, 24 घंटे में गिरफ्तारी कर जेल भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment