Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर के बाजिदपुर में होलिका दहन विवाद:आरोपी हिरासत में, पुलिस ने तैयार कराई नई होलिका

    1 hour ago

    1

    0

    रामपुर के थाना भोट क्षेत्र के बाजिदपुर गांव में होलिका दहन को लेकर हुए विवाद के बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में ले लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि होलिका को पूर्व निर्धारित समय से पहले जलाने की बात सामने आई थी, जिसके बाद दो समुदायों के बीच कहासुनी और हंगामा हो गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात को शांत कराया। जांच के दौरान जिस व्यक्ति पर होलिका को पहले जलाने का आरोप लगा, उसे एहतियातन पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन की देखरेख में गांव में नई होलिका तैयार करा दी गई है। निर्णय लिया गया है कि परंपरा और आपसी सहमति के अनुसार होलिका दहन सुबह शांतिपूर्ण ढंग से कराया जाएगा। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गांव में फिलहाल पूरी तरह शांति व्यवस्था कायम है। किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन ने दोनों पक्षों से संवाद स्थापित कर आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। अधिकारियों ने जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गलत ऑपरेशन से युवक की मौत:तीन महीने की तड़प और सिस्टम की चुप्पी,अजय की मौत ने खड़े किए बड़े सवाल
    Next Article
    पीएसी-आरएएफ संभालेंगे संवेदनशील, अति संवेदनशील इलाकों का जिम्मा:रंगों के त्योहार होली को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर पुलिस कटिबद्ध, चप्पे-चप्पे पर पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment