Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीएसी-आरएएफ संभालेंगे संवेदनशील, अति संवेदनशील इलाकों का जिम्मा:रंगों के त्योहार होली को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर पुलिस कटिबद्ध, चप्पे-चप्पे पर पुलिस

    2 hours ago

    1

    0

    रंगों के त्योहार होली को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। बुधवार को जनपद में यह हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। ऐसे में जिले को सामान्य, संवेदनशील और अति संवेदनशील तीन श्रेणी में बाटकर वहां पुलिस बल तैनात किया गया है जो हर छोटी बड़ी गतिविधि पर अपनी नजर रखेगा। किसी भी विपरीत स्थिति में पुलिस एक्शन में आएगी और माहौल बिगाड़ने वालों से सख्ती से निपटेगी। इसके बाद उसकी होली लॉकअप में ही मनेगी। संवेदनशील स्थान पर पीएसी-आरएएफ रमजान का महीना चल रहा है। ऐसे में पुलिस किसी भी तरह का रिस्क उठाने की स्थिति में नहीं है। मजबूत सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है। बात करें फोर्स की तो संवेदनशील और अति संवेदनशील स्थानों पर आरआरएफ और आरएएफ जिम्मा संभालेगी। इसके अलावा 900 कांस्टेबल, 450 हेड कांस्टेबल, 500 महिला पुलिस, 95 इंस्पेक्टर, 800 दरोगा और जिले के सभी डिप्टी एसपी को सुरक्षा के तौर पर तैनात किया गया है। हर टोली में एक मजिस्ट्रेट भी थाना व सर्किल स्तर पर पुलिस तैनात रहेगी। थाना स्तर की समस्त जिम्मेदारी थानेदार संभालेंगे तो सर्किल का दायित्व एक सीओ के अलावा मजिस्ट्रेट संभालेंगे। चौकी इंचार्ज अपने क्षेत्र में चार कांस्टेबल के साथ भ्रमण करते रहेंगे। इसके अलावा जिन पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारी पहले से ही निर्धारित की गई है वह सुबह से ही क्षेत्र में मौजूद रहेंगे। 14 जोन, 32 सेक्टर में बटा जनपद पूरे जनपद को 14 जोन और 32 सेक्टर में बाटकर सुरक्षा खाका खींचा गया है। रिजर्व पुलिस बल रखा गया है जो पुलिस लाइन के अलावा घंटाघर पर भी मौजूद रहेगा। मिश्रित आबादी वाले इलाके जैसे प्रह्लादनगर, घंटाघर, शाहपीर गेट, हापुड़ अड्डा, कोतवाली आदि पर ड्रोन से निगरानी की जाएगी। घुड़सवार पुलिस भी रहेगी भ्रमणशील होली पर शहर की सड़कों पर घुड़सवार पुलिस भी दिखाई देगी। इनके स्पॉट निर्धारित किए गए हैं। यहां घुड़सवार पुलिस थोड़ी थोड़ी देर रुककर वहां के हालातों पर नजर बनाएगी। स्टंटबाजों व बेतरतीब वाहन दौड़ाकर माहौल बिगाड़ने वालों से घुड़सवार पुलिस निपटेगी। सोशल मीडिया पर बढ़ाई गई निगरानी होली पर पुराने विवाद भी निकलकर सामने आ जाते हैं। ऐसे में माहौल खराब हो सकता है। इसको देखते हुए सोशल मीडिया के प्रत्येक प्लेटफार्म पर निगरानी की जा रही है। ना केवल जनपद स्तर से बल्कि जोन व शासन स्तर से भी सोशल मीडिया पर निगरानी कराई जा रही है। इन नंबरों पर करें शिकायत सोशल मीडिया से जुड़ी शिकायत : 9454404001 यातायात से जुड़ी समस्या : 9454404000 शहर से जुड़ी शिकायत : 9454401587 देहात से जुड़ी शिकायत : 9454417431 इमर्जेंसी होने पर : डायल 112 आग लगने पर : 9454418746 व 9454418345 एसएसपी बोले- खुराफातियों से सख्ती से निपटेगी पुलिस मेरठ के एसएसपी अविनाश पांडेय का कहना है कि होली खेलने से किसी को रोका नहीं जाएगा लेकिन अगर होली की आड़ में कोई कानून व्यवस्था से खिलवाड़ का जरा भी प्रयास करता पाया जाता है तो उसे पुलिस सबक सिखाएगी। खुराफातियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। सोशल मीडिया तक की निगरानी कराई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर के बाजिदपुर में होलिका दहन विवाद:आरोपी हिरासत में, पुलिस ने तैयार कराई नई होलिका
    Next Article
    देवरिया में किसान की सड़क हादसे में मौत:बाइक ने मारी टक्कर, होली का सामान खरीदकर लौटते समय हुआ हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment