Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में रोडवेज बस में महिला कंडक्टर, ड्राइवर से मारपीट:युवकों ने बस में तोड़फोड़ की, घटना के बाद फरार हुए आरोपी

    9 hours ago

    1

    0

    बिजनौर कोतवाली शहर क्षेत्र में एक रोडवेज बस में महिला कंडक्टर और ड्राइवर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। कुछ युवकों ने बस में तोड़फोड़ भी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना बिजनौर से चांदपुर जा रही रोडवेज बस संख्या यूपी 23 बी टी 3542 में हुई। चांदपुर की चुंगी के पास कुछ यात्रियों का महिला कंडक्टर से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर बस में सवार युवकों ने महिला कंडक्टर के साथ बदसलूकी और मारपीट शुरू कर दी। महिला कंडक्टर ने बताया कि पांच युवक सियाऊ जाने के लिए बस में चढ़े थे। उनके टिकट बनाने के बाद उन्होंने 500 रुपये का नोट दिया था। कंडक्टर ने बाकी पैसे बाद में देने की बात कही, जिस पर हमलावरों ने मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने आए ड्राइवर के साथ भी मारपीट की गई और बस के शीशे तोड़ दिए गए। जब बस ड्राइवर हेमंत ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो उनके साथ भी हाथापाई की गई। ड्राइवर हेमंत के अनुसार, हमलावरों ने डंडे से बस का शीशा तोड़ा और उनके पैर में भी चोट आई है। बस में सवार यात्री मुनव्वर और अन्य ने बताया कि कंडक्टर ने कुछ लोगों को पीछे जाने को कहा था, जिसके बाद उन्होंने महिला कंडक्टर से बदसलूकी और मारपीट शुरू कर दी। मारपीट करने वाले 5 से 6 युवक घटना के बाद मौके से फरार हो गए। इस घटना में महिला कंडक्टर और ड्राइवर हेमंत दोनों मामूली रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का मुआयना किया है और मामले की विस्तृत जांच में जुट गई है। उधर बिजनौर शहर कोतवाली प्रभारी राम प्रताप सिंह ने बताया कि किसी बात को लेकर यात्रियों और बस कंडक्टर के बीच विवाद हुआ है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में पूर्व अपर नगर आयुक्त के घर RAID:आय से अधिक संपत्ति की जांच कर रही विजिलेंस टीम; 4 फ्लैट मिले
    Next Article
    स्कूल वैन पलटी, 18 बच्चे घायल, दो रेफर:रायबरेली में क्षमता से अधिक बच्चे ले जा रही थी निजी स्कूल की वैन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment