Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पैरा ओलंपियन मनोज सरकार सड़क हादसे में घायल:प्रैक्टिस के लिए लखनऊ आते समय हरदोई में कार टकराई, अर्जुन अवॉर्डी हैं

    1 hour ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक सड़क हादसे में अर्जुन अवार्डी पैरा ओलंपियन मनोज सरकार गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना कछौना थाना क्षेत्र के रेसों गांव के पास हुई, जब वह अपनी साथी खिलाड़ी मनदीप कौर के साथ कार से लखनऊ अभ्यास के लिए जा रहे थे। बताया गया है कि रास्ते में अचानक एक नीलगाय सामने आ गई, जिससे कार अनियंत्रित होकर पाइपलाइन में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के वक्त मनोज सरकार ड्राइवर के बगल वाली सीट पर बैठे थे, जबकि मनदीप कौर पीछे की सीट पर थीं। 5 तस्वीरें देखिए… इस दुर्घटना में मनोज सरकार के सिर, हाथ और पेट में गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों खिलाड़ियों को तुरंत संडीला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद, उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) रेफर कर दिया। फिलहाल, दोनों खिलाड़ियों को लखनऊ के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। ताजा जानकारी के अनुसार, मनोज सरकार की स्थिति अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। मनोज सरकार उत्तराखंड के गौरव हैं और उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए 50 पदक जीते हैं, जिनमें 19 स्वर्ण पदक शामिल हैं। वह उत्तराखंड के एकमात्र अर्जुन अवार्डी और पैरा ओलंपिक कांस्य पदक विजेता हैं। खेल जगत से जुड़े लोग उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में पराग डेयरी का बैंक खाता सील:82.84 लाख रुपए टैक्स बकाया, 3 दुकानों पर लगाया ताला
    Next Article
    पत्नी का सुसाइड…अगले दिन पति ने भी जान दी:झांसी में एक बार बेटे ने फंदा काटा, फिर 16Km दूर जाकर फांसी लगाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment