Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    निक्की भाटी हत्याकांड: विपिन भाटी की जमानत खारिज:21 अगस्त को निक्की की जलाकर की थी हत्या, तीन को मिल चुकी जमानत

    1 hour ago

    1

    0

    सिरसा गांव में निक्की हत्याकांड मामले में आरोपी पति विपिन भाटी की जमानत याचिका शुक्रवार को जिला अदालत ने खारिज कर दी। निक्की भाटी के परिवार के वकील दिनेश कलसन और उधम सिंह तोंगड़ ने बताया कि 21 अगस्त 2025 की शाम पारिवारिक विवाद के दौरान आरोपी पति विपिन भाटी ने निक्की पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी थी। इलाज के दौरान निक्की की मौत हो गई थी। आरोप है कि विपिन ने थिनर (ज्वलनशील पदार्थ) डालकर निक्की की जलाकर हत्या की थी। इस मामले पुलिस मृतका की बहन कंचन ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। परिजन ने आरोप लगाया था कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने के साथ सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर ब्यूटी पार्लर का प्रचार करने पर निक्की और उसकी बहन को प्रताड़ित किया जाता था। जमानत पर सुनवाई के दौरान आरोपी पक्ष के वकील की ओर से कहा गया कि आरोपी को जबरन फंसाया गया है। वहीं निक्की भाटी के परिवार के वकील ने कहा कि आरोपी ने साजिश के तहत हत्या को अंजाम दिया है। आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। आरोपी के पास से ज्वलनशील पदार्थ भी बरामद हुआ था। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी। बता दे इस मामले में विपिन के अलावा सांस, जेठ और ससुर को जमानत मिल चुकी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रमोद कृष्णम बोले- अल्लाह मियां बहरे नहीं कि लाउडस्पीकर चाहिए:मुरादाबाद में कहा- इबादत नियत से होती है, लाउडस्पीकर से नहीं
    Next Article
    कानपुर बार एसोसिएशन चुनाव- मोहम्मद तौहीद बने कनिष्ठ उपाध्यक्ष:त्रिकोणीय संघर्ष में 12 वोटों से मिली जीत, कार्यकारिणी के 12 मेंबर चुने गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment