Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में सड़क हादसे में युवक की मौत:लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मारी, एक घायल

    23 hours ago

    1

    0

    बिजनौर के नगीना रोड पर हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा प्लाईवुड फैक्ट्री के पास हुआ, जब लकड़ी से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान सहारनपुर के सरसावा थाना क्षेत्र के पिलखनी गांव निवासी 35 वर्षीय पिंटू पुत्र सुरेंद्र के तौर पर हुई है। पिंटू अपने साथी अभिषेक के साथ धोकलपुर गांव में अपनी मौसी के बेटे की शादी में शामिल होने जा रहा था। जानकारी के अनुसार, जब वे प्लाईवुड फैक्ट्री के पास पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार और ओवरलोड लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिंटू की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल अभिषेक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। पिंटू के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। युवक की मौत की खबर से उसके परिवार में मातम छा गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा में 15 मार्च को लगेगा निःशुल्क नेत्र शिविर:पूर्व सांसद चौधरी रघुराज सिंह की 20वीं पुण्यतिथि पर होगा आयोजन
    Next Article
    अब कब एक्शन में होगी टीम इंडिया? करना होगा महीनों का लंबा इंतजार, जानिए किस टीम से होगी भिड़ंत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment