Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का पुतला दहन:मानदेय बकाया को लेकर ग्राम रोजगार सेवकों ने किया विरोध प्रदर्शन

    1 hour ago

    1

    0

    गोंडा जिले में आज ग्राम रोजगार सेवकों ने अपनी कई मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए जिले के अलग-अलग विकास खंडों में अलग-अलग तरीके से प्रदर्शन करके लोगों ने अपनी कई मांगों को लेकर ज्ञापन दिया है। रूपईडीह ब्लॉक परिसर में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और ग्राम्य विकास मंत्री केशव प्रसाद मौर्य का पुतला दहन किया और उनके खिलाफ नारेबाजी की है। यह प्रदर्शन लंबे समय से मानदेय बकाया न मिलने के कारण किया गया है प्रदर्शनकारी ग्राम रोजगार सेवकों का आरोप है कि उनका मानदेय लंबे समय से लंबित है। उनका कहना है कि कई बार ज्ञापन देने के बावजूद संबंधित अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे उनमें रोष है। रोजगार सेवकों ने मांग की है कि वित्तीय वर्ष 2023-24 और 2024-25 के बकाया मानदेय का तत्काल भुगतान किया जाए। इसके साथ ही, वित्तीय वर्ष 2025-26 का मानदेय भी जल्द जारी करने की मांग की गई है। उन्होंने मानदेय से काटी गई ईपीएफ की धनराशि का एफटीओ बनाकर यूएएन खातों में जमा कराने की भी मांग की। इस संबंध में, जब रुपईडीह के खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) से बात की गई, तो उन्होंने घटना की जानकारी न होने की बात कही। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस दौरान शुकदेव, दुर्गेश, पप्पू भारती, अनिल कुमार मिश्र, जितेंद्र कुमार राय, तुलसीराम, चंद्रप्रकाश शुक्ल, रामानंद, सत्यप्रकाश शुक्ल, रेनू यादव, आलोक कुमार शुक्ल, अजय कुमार वर्मा, रामशंकर तिवारी और मनोज कुमार वर्मा सहित कई ग्राम रोजगार सेवक मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फरीदाबाद में स्टड्स कंपनी में ड्यूटी पर सुपरवाइजर की मौत:जांच को लेकर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, यूपी का रहने वाला था
    Next Article
    हरदोई में सड़क हादसे में युवक की मौत:चालक की गिरफ्तारी की मांग पर तीन घंटे जाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment