Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में सड़क हादसे में युवक की मौत:चालक की गिरफ्तारी की मांग पर तीन घंटे जाम

    1 hour ago

    1

    0

    कोतवाली क्षेत्र के बेनीगंज में एक सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत के बाद मंगलवार को परिजनों और ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों ने संडीला-हरदोई मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया और दुर्घटना के लिए जिम्मेदार ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी की मांग की। यह जाम करीब तीन घंटे तक चला, जिससे यातायात बाधित रहा। जानकारी के अनुसार, पिपरी गांव निवासी मोहित शनिवार को अपने गांव से बेनीगंज आ रहा था। रामपाल कारखाना के पास सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में मोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोथावां ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। सोमवार को इलाज के दौरान मोहित की मौत हो गई। मोहित की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में शोक छा गया। मंगलवार को परिजन और ग्रामीण युवक का शव लेकर बेनीगंज के दुबघटिया मोड़ पहुंचे और संडीला-हरदोई मार्ग को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी ट्रैक्टर चालक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। जाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित भीड़ मानने को तैयार नहीं थी। बाद में क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के पिता व ग्रामीणों से बातचीत की। क्षेत्राधिकारी द्वारा कार्रवाई के आश्वासन के बाद करीब तीन घंटे बाद परिजन मान गए और शव लेकर घर चले गए, जिसके बाद मार्ग पर यातायात सामान्य हो सका।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का पुतला दहन:मानदेय बकाया को लेकर ग्राम रोजगार सेवकों ने किया विरोध प्रदर्शन
    Next Article
    लखनऊ में रक्षामंत्री 13 मार्च को करेंगे कॉरिडोर का उद्घाटन:पांच लाख लोगों को जाम से मिलेगी राहत; 1200 करोड़ से बना है कॉरिडोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment