Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में ट्रेन से गिरकर व्यक्ति की मौत:सहारनपुर से बिहार जा रहा था, पुलिस जांच में जुटी

    19 hours ago

    2

    0

    बिजनौर के स्योहारा इलाके में ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। मृतक की पहचान बिहार के समस्तीपुर निवासी विश्वनाथ दास (30) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, विश्वनाथ दास पुत्र प्रमोद दास, जिला समस्तीपुर, कानू बिशनपुरा, बिहार का रहने वाला था। वह सहारनपुर से शहीद एक्सप्रेस में सवार होकर अपने गृह नगर समस्तीपुर लौट रहा था। मृतक राज मिस्त्री का काम करता था। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई यह घटना स्योहारा थाना क्षेत्र के रेलवे ट्रैक पर उस समय हुई जब ट्रेन स्योहारा रेलवे स्टेशन के पास पहुंची। इसी दौरान विश्वनाथ दास अचानक ट्रेन से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में बुजुर्ग दंपति का आरोप, पुत्रवधू ने की मारपीट:घर से निकाला, एसपी से सुरक्षा और कार्रवाई की मांग
    Next Article
    फिरोजाबाद में सड़क हादसे में महिला की मौत, पति-बहन घायल:जसराना के नगला हीरे के पास घटना, दो माह पहले हुई थी शादी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment