Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हमीरपुर में स्मार्ट मीटर का विरोध:प्रदर्शनकारियों ने विद्युत विभाग कार्यालय का घेराव कर अनशन शुरू किया

    1 hour ago

    2

    0

    हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे में स्मार्ट मीटर हटाए जाने की मांग को लेकर गुरुवार को लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। दर्जनों की संख्या में प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर उतरकर विद्युत विभाग कार्यालय का घेराव किया और वहीं धरने पर बैठ गए। इस दौरान विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अनशन भी शुरू कर दिया गया। मौदहा कस्बे में आम लोगों के साथ-साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता पहले भी स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदर्शन कर चुके हैं। उन्होंने अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपे थे। समस्या का समाधान न होने से नाराज लोगों ने एक बार फिर आंदोलन का रास्ता अपनाया है। कार्यालय के काउंटर भी बंद गुरुवार को प्रदर्शनकारी जब विद्युत विभाग के कार्यालय पहुंचे, तो वहां कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं था। कार्यालय के काउंटर भी बंद मिले। इससे नाराज होकर लोगों ने कार्यालय परिसर में ही डेरा डाल दिया और स्मार्ट मीटर हटाने की मांग पर अनशन शुरू कर दिया। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं और पुरुषों ने सड़कों पर उतरकर विद्युत विभाग के खिलाफ जोरदार विरोध किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि बिल जमा करने के बावजूद बिजली आपूर्ति नियमित नहीं हो रही है। भीषण गर्मी में बिजली न आने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनकी मुख्य मांगों में सभी स्मार्ट मीटर हटवाना, पुराने बिजली मीटर दोबारा लगवाना और बिलों की जांच कर राहत देना शामिल है। बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक स्मार्ट मीटर हटाए नहीं जाते और बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं किया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस प्रदर्शन का नेतृत्व संदीप बाल्मीकि, याकूब गड्डी और रमजानी ने किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज:लखनऊ में 49,000 से अधिक स्टूडेंट्स ने दिया था एग्जाम, ऐसे करें चेक
    Next Article
    मेरठ में गैस सिलेंडर के लिए ग्राहकों की लंबी लाइन:सुबह 3 बजे से एजेंसी पर खड़े, जिला आपूर्ति अधिकारी बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment