Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या:पति को उम्रकैद, सास-ससुर को 10-10 साल सजा; ढाई बीघा जमीन और 5 लाख मांग रहे थे

    13 hours ago

    1

    0

    बिजनौर की अदालत ने दहेज हत्या के एक मामले में कड़ा फैसला सुनाते हुए पति को आजीवन कारावास की सजा दी है, जबकि सास और ससुर को 10-10 साल की कैद सुनाई गई है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अशोक भारतेंदु की अदालत ने तीनों दोषियों पर कुल 1 लाख 20 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया है। लोक अभियोजक पंकज चौहान और मुकुल कुमार के अनुसार, मामला कोतवाली देहात क्षेत्र के लालपुर निवासी विनीत कुमार की शिकायत से जुड़ा है। विनीत ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसने अपनी बहन सोनिका की शादी घटना से लगभग छह महीने पहले किरतपुर थाना क्षेत्र के फजलपुर निवासी हिमांशु उर्फ हेमेंद्र से की थी। ट्रैक्टर, कार और बाइक देने के बावजूद बढ़ती रही मांग परिजनों के अनुसार, शादी में ट्रैक्टर, ऑल्टो कार और बुलेट मोटरसाइकिल सहित पर्याप्त दहेज दिया गया था। इसके बावजूद पति हिमांशु, ससुर अनिल कुमार और सास सविता दहेज से संतुष्ट नहीं थे। तीनों आरोपी सोनिका को लगातार प्रताड़ित करते थे और उससे ढाई बीघा जमीन तथा पांच लाख रुपए नकद लाने की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। 19 अगस्त 2019 को कर दी हत्या शिकायत के मुताबिक 19 अगस्त 2019 को आरोपियों ने सोनिका की हत्या कर दी। सूचना मिलने पर भाई विनीत मौके पर पहुंचे तो बहन का शव घर के बरामदे में जमीन पर पड़ा मिला। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने जांच के बाद पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मामले में मृतका की ननदें ज्योति, हिमानी और प्रीति की संलिप्तता नहीं पाए जाने पर उन्हें क्लीन चिट दे दी गई थी। सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने सुनाया फैसला सोमवार को अदालत ने सुनवाई पूरी करते हुए तीनों आरोपियों को दोषी करार दिया। अदालत ने पति को उम्रकैद और सास-ससुर को 10-10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाते हुए आर्थिक दंड भी लगाया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अभिनेता मुश्ताक खान अपहरण: गैंगस्टर एक्ट में दो और गिरफ्तार:बॉलीवुड एक्टर से फिरौती वसूलने के मामले में पुलिस की कार्रवाई
    Next Article
    ‘पति की मौत के जिम्मेदार अफसरों को जेल भेजो’:झांसी में सुसाइड करने वाले की पत्नी बोलीं-फर्जी काम के लिए बनाया गया दबाव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment