Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में विवाहित की संदिग्ध हालात में मौत:सुपुर्दे खाक की तैयारी कर रहे थे ससुराल वाले, पुलिस शव उठाकर ले गई

    2 hours ago

    1

    0

    गोंडा में नगर कोतवाली क्षेत्र के कटहा घाट रोड स्थित गजनी आरा मशीन के पास मंगलवार सुबह 28 वर्षीय नजराखातून की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना उसके ससुराल में हुई। मौत से पहले का एक 30 सेकेंड का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह अपने पति पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पिता से उसे ले जाने की गुहार लगा रही है। हालांकि वीडियो करीब 4 महीने पुराना है, जिसे नजराखातून ने अपने पिता अल्ताफ हुसैन को भेजा था। वीडियो में वह कह रही है, “पापा आकर ले जाओ, नहीं तो शाहरुख मार डालेगा। फोन तोड़ दिया है और बहुत ज्यादा परेशान कर रखा है। अगर मुझे कुछ भी होता है तो इसकी जिम्मेदारी शाहरुख की होगी। मुझे बहुत ज्यादा डिप्रेशन में डाल दिया है।” सुपुर्दे खाक की हो रही थी तैयारी मंगलवार सुबह नजराखातून के देवर शाहबाज ने मोबाइल फोन के जरिए उसके पिता अल्ताफ हुसैन को बेटी की मौत की सूचना दी। जानकारी मिलते ही अल्ताफ हुसैन अपने बेटे और अन्य परिजनों के साथ जालौन से गोंडा के कटहा घाट पहुंचे। वहां पहुंचने पर उन्होंने देखा कि बेटी के सुपुर्दे खाक की तैयारी की जा रही थी। पिता ने इसका विरोध करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की मांग की, लेकिन ससुराल पक्ष ने मना कर दिया। इसके बाद उन्होंने नगर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पति समेत पांच पर प्रताड़ना और हत्या का आरोप मृतका के पिता ने पति शाहरुख उर्फ रियाज, देवर शाहबाज, देवरानी रोशनी खातून, ससुर इलियास उर्फ राजू और सास रुखसाना पर मारपीट व प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पिता का कहना है कि उनकी नातिन और नाती ने बताया कि “नाना, मम्मी को पापा, चाचू, चाची, बाबा और अम्मी ने पंखे से लटका दिया।” इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। अल्ताफ हुसैन ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री की शादी वर्ष 2016 में की थी। नजराखातून के दो बच्चे हैं, इनमें 7 वर्षीय बेटी नबा खान और 5 वर्षीय बेटा अली खान। उनका आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष उनकी बेटी को प्रताड़ित करता था। कई बार पारिवारिक समझौते के बाद उसे ससुराल भेजा गया, लेकिन उत्पीड़न जारी रहा। पुलिस बोली—वीडियो चार महीने पुराना, जांच जारी नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर और सामने आए वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो चार महीने पुराना बताया जा रहा है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक:हनुमानगढ़ी में किए दर्शन, कांग्रेस पर साधा तीखा निशाना
    Next Article
    ब्रह्मानंद कॉलेज में सुगंध उद्योग पर ट्रेनिंग शुरू:कानपुर में अगरबत्ती और इत्र के कारोबार से आत्मनिर्भर बनेंगे युवा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment