Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में वकीलों का हंगामा, ASP को धक्का दिया:अधिवक्ता बोले- DM ने कहा- इसे बाहर निकालो, इसी बात पर भड़के

    15 hours ago

    1

    0

    बिजनौर कलेक्ट्रेट में बुधवार को डीएम उमेश प्रताप सिंह और एक अधिवक्ता के बीच विवाद हो गया। अधिवक्ता रामेंद्र सिंह ने डीएम पर कार्यालय से बाहर भगाने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि मैं एक फरियादी के साथ डीएम से मिलने गया था। डीएम ने मुझसे पूछा आप कौन हो, मैंने कहा वकील हूं तो कहने लगे कि वकील का मेरे ऑफिस में आना मना है। क्या तुमने सबका ठेका ले रखा है। इसके बाद पुलिसकर्मियों को बुलाकर मुझे बाहर भगाने को कहा। वकील से अभद्रता की सूचना मिलते ही रेवेन्यू और जिला बार के तमाम वकील कलेक्ट्रेट पहुंचकर हंगामा करने लगे। इस दौरान पुलिस व प्रशासनिक अफसर वकीलों को समझाने का प्रयास करने लगे तो धक्का मुक्की होने लगी। इस दौरान वकील रामेंद्र ने एएसपी डॉ कृष्ण गोपाल सिंह को धक्का दे दिया। जिसपर ASP भी भड़क गए। कहने लगे मुझपर अटैक करोगे क्या। इस दौरान 11:15 बजे से लेकर दोपहर 2:15 बजे तक करीब 3 घंटे तक हंगामा होता रहा। बाद में एसपी केके विश्नोई वकीलों के बीच पहुंचे और उनकी बात सुनी। समझाकर मामले को शांत कराया। हंगामे के विजुअल देखिए अब समझिए पूरा मामला अधिवक्ता रामेंद्र सिंह ने बताया- मैं एक प्रार्थी महिला के साथ मृतक आश्रित की नौकरी के मामले को लेकर बुधवार सुबह डीएम से मिलने पहुंचा था। उनका आरोप है कि इस दौरान डीएम ने मुझसे अपने चैंबर में आने का कारण पूछा। मैंने कहा मैं भारत का नागरिक हूं, साथ ही वकील भी हूं, फरियादी की समस्या का समाधान कराना मेरा काम है। ये सुनते ही डीएम भड़क गए। कहने लगे कि क्या तुमने सबका ठेका रखा है। इसके बाद जबतक मैं कुछ समझ पाता, डीएम ने सुरक्षकर्मियों को बुलाकर मुझे बाहर खदेड़ने के लिए कहा। कलेक्ट्रेट में जुटे अधिवक्ता, की नारेबाजी इसके बाद वकील हंगामा करते हुए बाहर आए और साथी वकीलों को घटना के बारे में बताया। जानकारी मिलते ही 300 से ज्यादा अधिवक्ता कलेक्ट्रेट परिसर में इकट्ठा हो गए। उन्होंने डीएम कार्यालय के बाहर नारेबाजी कर विरोध जताया और धरने पर बैठ गए। वकीलों ने डीएम के खिलाफ नारे लगाए। कई अधिकारी मौके पर पहुंचे, बातचीत से समझाने की कोशिश सूचना पर एडीएम प्रशासन अंशिका दीक्षित, एडीएम एफआर देवेंद्र पाल, एसपी सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह, एसडीएम सदर स्मृति मिश्रा और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने अधिवक्ताओं से बातचीत कर उन्हें समझाने की कोशिश की। लेकिन डीएम वकील को बाहर आने और माफी मांगने की बात पर अड़ गए। काफी देर समझाने के बाद भी वकील नहीं माने। इस दौरान एसपी सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह, एडीएम एफआर देवेंद्र पाल वकील रामेंद्र को समझाने लगे तो वो भड़क गए। कहने लगे डीएम कौन होते हैं हमें बाहर निकलवाने वाले। इसी दौरान वकील ने एएसपी के कंधे पर हाथ रखकर झटक दिया। जिस पर एएसपी भड़क गए। कहने लगे विरोध अपनी जगह है, मुझ पर अटैक करने की कोशिश मत करो। इस दौरान दोनों में हॉट टॉक हो गई। इसके बाद एसपी केके विश्नोई मौके पर पहुंचे और वकीलों को समझाकर मनाया। एसपी के काफी समझाने पर करीब 2:30 बजे वकील शांत हुए। प्रशासन ने आरोपों को किया खारिज अतिरिक्त मजिस्ट्रेट रामप्यारे जायसवाल ने बताया- अधिवक्ता दो लोगों के साथ डीएम से मिलने आए थे। डीएम उनकी समस्या सुन रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कहा कि पीड़ित अकेले भी आ सकते थे, क्योंकि उस समय जनसुनवाई चल रही थी। इसी बात पर अधिवक्ता नाराज हो गए और ऊंची आवाज में बात करने लगे। डीएम की ओर से कोई बदसलूकी नहीं की गई। पुलिसकर्मियों को बुलाकर धक्का मारने वाली बात कहने का आरोप गलत है। ------ ये खबर भी पढ़ें फतेहपुर में बैंक कैशियर की सड़क हादसे में मौत:4 महीने पहले दरोगा की नौकरी छोड़ी थी, पत्नी सरकारी टीचर फतेहपुर में सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत हो गई। बैंक में काम खत्म करने के बाद वह बाइक से घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें कानपुर के रीजेंसी अस्पताल ले गए, जहां देर रात 10 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    राज्यसभा सांसद गोपी कृष्ण का कानपुर में 23 जगह स्वागत:100 किलो की माला पहनाई, चांदी का मुकुट-पगड़ी से किया अभिनंदन
    Next Article
    श्रीकांत शर्मा बोले- अखिलेश ने पहले ही सरेंडर कर दिया:यूपी में फिर बनेगी भाजपा सरकार, राहुल गांधी भी बौखलाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment