Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राज्यसभा सांसद गोपी कृष्ण का कानपुर में 23 जगह स्वागत:100 किलो की माला पहनाई, चांदी का मुकुट-पगड़ी से किया अभिनंदन

    16 hours ago

    1

    0

    राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने के बाद गोपी कृष्ण पांडेय बुधवार को पहली बार कानपुर पहुंचे। उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट से केशव नगर स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय तक 23 जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही उनके साथ गाड़ियों का लंबा काफिला चल पड़ा। रास्ते में कहीं फूलों की बड़ी-बड़ी मालाएं पहनाई गईं तो कहीं चांदी का मुकुट और पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। हरजिंदर नगर चौराहे पर 51 किलो और मालरोड पर 100 किलो फूलों की माला पहनाई गई। स्वागत यात्रा शहर के प्रमुख चौराहों और बाजारों से होते हुए भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। हरजिंदर नगर चौराहे से शुरू हुआ स्वागत स्वागत कार्यक्रम की शुरुआत हरजिंदर नगर चौराहे से हुई। यहां कार्यकर्ताओं ने गोपी कृष्ण पांडेय को 51 किलो फूलों की माला पहनाई। इसके साथ ही चांदी का मुकुट पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया। इसके बाद मालरोड स्थित पंडित होटल के पास 100 किलो फूलों की विशाल माला पहनाई गई। हीर पैलेस के पास भी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। यहां फूलों की माला के साथ चांदी का मुकुट पहनाया गया। मालरोड पर बरसाए फूल, पगड़ी पहनाकर किया स्वागत मालरोड पर जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाकर स्वागत किया। इस दौरान उन्हें पगड़ी भी पहनाई गई। पूरे रास्ते समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी रही। हालांकि, स्वागत यात्रा के दौरान नवीन मार्केट स्थित भाजपा कार्यालय के पास सन्नाटा नजर आया। यहां भव्य स्वागत कार्यक्रम प्रस्तावित था। आनंदपुरी में भी उनका स्वागत किया गया। यहां बूथ अध्यक्ष का सम्मान भी हुआ। इसके बाद स्वागत यात्रा केशव नगर स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंची। एयरपोर्ट से क्षेत्रीय कार्यालय तक ऐसा रहा रूट स्वागत यात्रा कानपुर एयरपोर्ट से शुरू हुई। यहां से हरजिंदर नगर चौराहा, लाल बंगला चौराहा, लाल बंगला मार्केट और पंडित होटल होते हुए नरोना चौराहा पहुंची। इसके बाद फूलबाग, मालरोड बड़ा चौराहा, नवीन मार्केट भाजपा कार्यालय, लाल इमली और चुन्नीगंज बकर मंडी से यात्रा आगे बढ़ी। फिर पीरोड, संगीत टाकीज, चंद्रिका देवी मंदिर, देव नगर, अफीम कोठी और केशव भवन होते हुए जूही पहुंची। आगे बारादेवी चौराहा, किदवई नगर साइट नंबर एक, किदवई नगर और आनंदपुरी होते हुए यात्रा केशव नगर स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंची। यहां स्वागत यात्रा का समापन हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में सपा कार्यकर्ताओं ने DU प्रोफेसर का पुतला फूंका:पैरों से रौंदी तस्वीर, बोले- जातीय टिप्पणी बर्दाश्त नहीं
    Next Article
    बिजनौर में वकीलों का हंगामा, ASP को धक्का दिया:अधिवक्ता बोले- DM ने कहा- इसे बाहर निकालो, इसी बात पर भड़के

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment