Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर मरकज मस्जिद में 15 दिन की तरावीह संपन्न:देश में अमन-शांति और भाईचारे के लिए सैकड़ों ने की दुआ

    3 hours ago

    1

    0

    बिजनौर शहर की मरकज मस्जिद में 15 दिन की तरावीह देर रात संपन्न हो गई। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में लोग मस्जिद में मौजूद रहे। मस्जिद के इमाम मुफ्ती शमसुद्दीन ने देश में अमन-शांति और आपसी भाईचारे के लिए विशेष दुआ कराई। नमाज़ के बाद सभी को मिठाई वितरित की गई, जबकि मस्जिद के बाहर हलवा बांटा गया। दरअसल, रमजान का पवित्र महीना चल रहा है, जिसमें विभिन्न मस्जिदों में तरावीह की नमाज अदा की जाती है। यह नमाज ईशा की नमाज के बाद पढ़ी जाती है और इसमें 20 रकात होती हैं। बिजनौर शहर की ऐतिहासिक मरकज मस्जिद में 14वें रोजे को 15 दिन की तरावीह पूरी हुई।तरावीह की नमाज पूरी होने के बाद, इमाम मुफ्ती शमसुद्दीन ने देश और दुनिया में अमन-शांति तथा आपसी भाईचारे के लिए सामूहिक दुआ कराई। 5 तस्वीरें देखिए… इस दौरान अल्लाह की बारगाह में हजारों हाथ एक साथ उठे और मुस्लिम समाज के लोगों ने अपने गुनाहों से तौबा करते हुए दुआएं मांगीं।मुफ्ती शमसुद्दीन ने पवित्र रमजान माह की फजीलत बयान करते हुए कहा कि रमजान का हर दिन और हर रात अल्लाह की खास रहमत, बरकत और मगफिरत (क्षमा) से भरपूर होती है। उन्होंने मुसलमानों से अपील की कि वे इस मुकद्दस महीने के हर लम्हे को इबादत, दुआ और नेक कामों में गुजारें। मुफ्ती ने बताया कि रमजान अल्लाह की इबादत, तौबा और गुनाहों से माफी मांगने का सबसे बेहतरीन अवसर है। इस महीने में की गई हर नेकी का सवाब (पुण्य) 70 गुना बढ़ा दिया जाता है। उन्होंने रोजेदारों से अपने आमाल (कर्मों) को बेहतर बनाने और अल्लाह की राह में ज्यादा से ज्यादा इबादत करने की अपील की। मुफ्ती शमसुद्दीन ने इस्लाम में नमाज, हज, जकात, रोजे और अन्य अरकान के महत्व पर भी प्रकाश डाला, तथा लोगों से गुनाहों से बचने और पांच वक्त की नमाज अदा करने का आग्रह किया। इस दौरान तरावीह की नमाज के बाद मस्जिद में मौजूद सभी लोगो को मिठाई वितरित की गई। साथ ही कुछ लोगों द्वारा मस्जिद के बाहर हलवे का भी इंतजाम किया गया था जो भारी संख्या में लोगों को वितरित किया गया
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में तालाब में डूबने से युवक की मौत:पुलिस बोली शराब के नशे में था युवक, पैर फिसलने से हुई घटना
    Next Article
    सुल्तानपुर में नाबालिग देवर से फर्जी शादी का आरोप:संपत्ति हड़पने के लिए 19 वर्ष का दिखाकर जाली घोषणा पत्र बनवाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment