Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में नाबालिग देवर से फर्जी शादी का आरोप:संपत्ति हड़पने के लिए 19 वर्ष का दिखाकर जाली घोषणा पत्र बनवाया

    3 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर की सीजेएम अदालत में एक महिला ने अपनी बहू पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि उसकी बहू ने नाबालिग देवर से फर्जी शादी की है और अब वह संपत्ति हड़पने का प्रयास कर रही है। बहू ने नाबालिग बेटे को 19 वर्ष का दिखाकर एक जाली विवाह घोषणापत्र तैयार कराया है। पीड़िता के तीन बेटे हैं। इनमें से एक विदेश में रहता है। दूसरे बेटे महेंद्र की शादी लगभग आठ साल पहले राजकुमारी से हुई थी और उनका एक छह साल का बेटा भी है। पीड़िता का तीसरा बेटा मनीष अभी नाबालिग और अविवाहित है। घटना 23 सितंबर 2025 की सुबह की है, जब राजकुमारी पीड़िता के नाबालिग बेटे मनीष को दवा कराने के बहाने अपने साथ ले गई। आरोप है कि इस दौरान वह घर से गहने भी चुरा ले गई। उसी शाम जब राजकुमारी घर लौटी, तो उसका व्यवहार बदला हुआ था। उसने परिवार से कहा कि अब इस घर पर उसकी हुकूमत चलेगी और मनीष के हिस्से की संपत्ति भी उसकी होगी। इसके बाद, 15 नवंबर 2025 को राजकुमारी ने पीड़िता को बताया कि उसने मनीष से शादी कर ली है। उसने यह भी कहा कि अब वह मनीष का सारा हिस्सा ले लेगी। राजकुमारी ने तीन पन्नों के एक फर्जी विवाह घोषणापत्र की छायाप्रति भी दी और परिवार को तरह-तरह की धमकियां दीं। जब इस दस्तावेज की जांच की गई, तो पता चला कि राजकुमारी ने नाबालिग मनीष को 19 वर्ष का दिखाकर यह फर्जी घोषणापत्र तैयार कराया था। इस विवाह घोषणापत्र में किसी अधिवक्ता का नाम, पंजीकरण संख्या या पता दर्ज नहीं है, जिससे इसके फर्जी होने की पुष्टि होती है। घोषणापत्र में दो गवाहों, सुरेंद्र प्रताप सिंह और गोरखनाथ तिवारी के नाम भी दर्ज हैं। हालांकि, उनके पिता का नाम और पता ज्ञात न होने के कारण उन्हें अभी अभियुक्तों की श्रेणी में नहीं रखा गया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने अपने पुत्र महेंद्र और राजकुमारी के माता-पिता से इस घटना के बारे में बात की, तो सभी एकजुट होकर उन्हें, उनके पुत्र मनीष और पति श्रीलाल को गाली-गलौज और धमकियां देने लगे। उन्होंने साफ कहा कि अब सारी जायदाद उनकी है और यदि कोई बाधा बनेगा तो उसकी हत्या कर देंगे। पीड़िता के अनुसार, अभियुक्त महेंद्र, मनीष की हत्या करने पर उतारू हो गया है। ....
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर मरकज मस्जिद में 15 दिन की तरावीह संपन्न:देश में अमन-शांति और भाईचारे के लिए सैकड़ों ने की दुआ
    Next Article
    उन्नाव में नशेड़ी युवक का हंगामा, पुलिस पर पथराव:सरकारी वाहन का शीशा टूटा, एक पुलिसकर्मी घायल, अतिरिक्त फोर्स तैनात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment