Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बीजेपी नेता ने किसान परिवार को दी आर्थिक मदद:बेटी की शादी से पहले सुसाइड कर लिया था, कर्ज से थे परेशान

    3 hours ago

    1

    0

    महोबा में फसल बर्बादी और आर्थिक तंगी के कारण आत्महत्या करने वाले 50 वर्षीय किसान कृष्णपाल बुंदेला के पीड़ित परिवार को अब मदद मिली है। बेटी की शादी से ठीक 11 दिन पहले पिता की मौत के बाद हमीरपुर-महोबा के बीजेपी नेता जितेंद्र मिश्रा ने परिवार को 62 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। उन्होंने हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया। घटना महोबा जिले के श्रीनगर थाना क्षेत्र के ज्योरैया गांव की है। किसान कृष्णपाल सिंह बुंदेला अपनी बेटी तनीषा की 24 फरवरी को होने वाली शादी के सपने देख रहे थे। फसल बर्बाद होने और बेटी की शादी के खर्चों के बोझ तले दबकर उन्होंने अपने ही खेत में आत्महत्या कर ली थी। घर के मुखिया के जाने से खुशियों वाले घर में मातम छा गया था। दुख की इस घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाने और उनकी मदद के लिए बीजेपी नेता जितेंद्र मिश्रा ज्योरैया गांव पहुंचे। उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर उनका दर्द साझा किया और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। मिश्रा ने परिवार को तत्काल राहत देते हुए 62 हजार रुपये की नकद सहायता दी। उन्होंने प्रशासन के अधिकारियों और सरकार से भी अपील की है कि पीड़ित परिवार को किसान दुर्घटना बीमा और अन्य सरकारी योजनाओं के तहत जल्द से जल्द मुआवजा दिलाया जाए। उन्होंने बच्चों की पढ़ाई और भविष्य के लिए भी सदैव खड़े रहने का आश्वासन दिया। मृतक के भाई इंद्रपाल सिंह बुंदेला ने इस सहायता को एक आशीर्वाद बताया। उन्होंने कहा कि इस मदद से भतीजी की शादी की राह थोड़ी आसान होगी। ज्योरैया गांव के लोग शासन-प्रशासन की ओर देख रहे हैं, ताकि समाज के साथ-साथ सरकार की मदद से इस अनाथ हुए परिवार का भविष्य सुरक्षित हो सके और किसान का अधूरा सपना पूरा हो सके। ग्रामीणों ने भी जितेंद्र मिश्रा की इस सराहनीय पहल पर मदद की प्रशंसा की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मंदबुद्धि बालक को वरुणनदी से बचाया:पुलिस ने सोशल मीडिया से पहचान कर परिजनों को सौंपा
    Next Article
    नवजात शिशु के बाद मां की भी मौत:परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया, कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment