Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुजुर्ग के मकान को चोरों ने बनाया निशाना:चेन, अंगूठी, नकदी ले गए, बिजली कनेक्शन भी काटा

    7 hours ago

    1

    0

    कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के लालबंगला स्थित फूलवाली गली में दिनदहाड़े एक बुजुर्ग महिला के घर में चोरी हो गई। चोर छत के रास्ते घर में घुसे और एक सोने की चेन, एक अंगूठी सहित 15 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। चोरों ने घर का बिजली कनेक्शन भी काट दिया। महिला चार महीने से अपने भतीजे के घर कानपुर देहात में रह रही थीं, वापस लौटने पर उन्हें चोरी का पता चला। पीड़िता मनोरमा गुप्ता ने बताया कि उनके पति मूलचंद गुप्ता का 12 साल पहले निधन हो चुका है और उनकी कोई संतान नहीं है, इसलिए वह अकेले रहती थीं। पिछले साल 14 अक्टूबर को कुत्तों के काटने के बाद उनके भतीजे सुनील गुप्ता उन्हें अपने साथ कानपुर देहात के रानियां ले गए थे। तब से उनके घर में ताला लगा हुआ था। बीते सोमवार को चोर बगल के एक खंडहरनुमा मकान से उनके घर में दाखिल हुए। छत के रास्ते नीचे उतरकर चोरों ने कमरे में रखी एक सोने की चेन, एक अंगूठी और 15 हजार रुपये नकद चुरा लिए। चोरी के दौरान चोरों ने घर का बिजली कनेक्शन भी काट दिया और सारा सामान बिखेर दिया। बिजली कनेक्शन कटने से पूरे घर में अंधेरा छा गया था। मनोरमा के घर के सामने रहने वाली सरोज मिश्रा के ऊपरी फ्लोर पर किराएदार सुमन गुप्ता ने सोमवार को चोरों की आहट सुनी थी और मनोरमा को फोन पर इसकी जानकारी दी थी। मनोरमा ने बताया कि वह उसी दिन कानपुर आने के लिए निकली थीं। लेकिन रास्ते में उनका और उनके भतीजे का एक्सीडेंट हो गया, जिससे वे नहीं आ पाईं। बुधवार को कानपुर पहुंचने पर उन्होंने पुलिस को चोरी की सूचना दी। चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। बिजली कनेक्शन कटा होने के कारण मनोरमा गुप्ता फिलहाल अपनी पड़ोसी सरोज मिश्रा के घर पर रुकी हुई हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में 4 वर्षीय बच्चे को कुत्ते ने काटा:नानी ने पुलिस में शिकायत की, मालिक पर आरोप
    Next Article
    बस्ती में जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कराया रामकथा का रसपान:हजारों श्रद्धालु रहे मौजूद, बोलें- जहां भगवान राम पधारते वह स्थान साधारण नहीं रहता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment