Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बजरंग दल कार्यकर्ता से अभद्रता पर विहिप ने थाना घेरा:सिपाही पर अभद्र भाषा बोलने का आरोप, थाने में तीखी नोकझोंक; थाने के अंदर नारेबाजी

    1 hour ago

    1

    0

    मेरठ में बजरंग दल कार्यकर्ता से अभद्रता के बाद सदर बाजार थाने में हंगामा हो गया। आरोप है कि चेकिंग के नाम पर सिपाहियों ने ना केवल गाली-गलौज की बल्कि संगठन के लिए भी अभद्र भाषा बोली। करीब 1 घंटे तक हंगामा होता रहा। बाद में सीज बाइक छोड़ने के आश्वासन पर कार्यकर्ता शांत हुए और वहां से लौट गए। पहले एक नजर पूरे विवाद पर सोमवार दोपहर पुलिस का शहर में चेकिंग अभियान चल रहा था। इसी दौरान एक बुलेट पर सवार तीन युवक वहां से निकले। सिपाहियों ने रुकने का इशारा किया लेकिन उन्होंने बाइक दौड़ा दी। दो सिपाहियों ने अपनी बाइक से उनका पीछा किया और आबू प्लाजा परिसर में दोनों को दबोच लिया। दोनों सिपाहियों से युवकों की नोंकझोंंक पुलिस द्वारा बाइक पकड़े जाने का युवकों ने विरोध कर दिया। उन्होंने कहा कि वह कोई असामाजिक तत्व नहीं हैं। वह बजरंग दल के कार्यकर्ता है। आरोप है कि सिपाहियों ने उनकी बात सुनने से इनकार कर दिया। देखते ही देखते हैं उनके बीच नोक झोक शुरू हो गई। पुलिसकर्मी तीनों युवकों को बुलेट बाइक सहित थाने लेकर आ गए। युवकों ने फोन कर विहिप नेताओं को बुलाया थाने लाकर पुलिसकर्मियों ने बाइक सीज करा दी। इसके बाद युवकों ने फोन कर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को थाने बुला लिया। थाने पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। यहां भी दोनों सिपाहियों की विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं से खूब झड़क हुई। इंस्पेक्टर सदर बाजार के सामने ही दोनों पक्ष एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाने लगे। जल्द खबर अपडेट…
    Click here to Read more
    Prev Article
    होलिका दहन उत्सव में शामिल होने पहुंचे सीएम योगी:सवा क्विंटल फूलों से होगा भव्य स्वागत, जय श्री राम के लगे नारे; रवि किशन भी पहुंचे
    Next Article
    होली पर सरकारी अस्पतालों का समय बदला:ओपीडी 11 बजे तक, इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे जारी रहेंगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment