Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होलिका दहन उत्सव में शामिल होने पहुंचे सीएम योगी:सवा क्विंटल फूलों से होगा भव्य स्वागत, जय श्री राम के लगे नारे; रवि किशन भी पहुंचे

    7 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार की शाम को होलिका दहन उत्सव में शामिल होने के लिए पहुंच गए है। सीएम के पहुंचने पर लोगों ने जय श्री राम के नारे लगाए। वह चार दिन तक शहर में रहेंगे। पांडेयहाता में होने वाले कार्यक्रम में सीएम का सवा क्विंटल फूलों की पंखुड़ियों से स्वागत किया जाएगा। शंख बजेगा और उनक रास्ते में गुलाब की पंखुड़ियां बिछाई जाएंगी। पांडेयहाता में होलिका दहन उत्सव एवं भक्त प्रह्लाद शोभायात्रा के शताब्दी वर्ष में प्रवेश के चलते कार्यक्रम का भव्य आयोजन होगा। सांसद रवि किशन शोभायात्रा में शामिल होने पहुंचे है। रवि किशन ने मौजूद लोगों को होली की शुभकामनाएं दी। होलिका दहन उत्सव इस बार और खास होने वाला है। विरासत गलियारा के कारण सड़कें चौड़ी हुई हैं। जिन व्यापारियों की दुकानें टूटी हैं, उन्हें एक जगह दी जाएगी। इसके लिए वहीं एक कांप्लेक्स बनाया जाएगा। माना जा रहा है कि मंच से सीएम इस बात की घोषणा भी करेंगे। भक्त प्रह्लाद की आरती उतारेंगे सीएम सीएम योगी आदित्यनाथ आयोजन स्थल पर पहुंचने के बाद भक्त प्रह्लाद की आरती उतारेंगे। उसके बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे। संबोधन के बाद लोगों के साथ फूलों की होली खेलेंगे। फिर भक्त प्रह्लाद की शोभायात्रा को रवाना करने के बाद वहां से प्रस्थान करेंगे। इसके बाद गाजे-बाजे के बीच शोभायात्रा रवाना हो जाएगा। यह शोभायात्रा लगभग 5 किलोमीटर का सफर तय कर वापस पांडेयहाता में समाप्त होगी। श्री श्री होलिका दहन उत्सव समिति के संरक्षक आशीष गुप्ता एवं अध्यक्ष रामप्रकाश गुप्ता ने बताया कि इस बार यह आयोजन शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर रहा है इसलिए भव्य आयोजन किया जा रहा है। विरासत गलियारे में विस्थापित व्यापारियों को दोबारा स्थापित करने के उपलक्ष्य में सीएम योगी का शंखनाद के बीच पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कारोबारी की पत्नी को नौकरानी ने मार डाला:बेटे के साथ मिलकर तकिए से मुंह दबाया; महोबा में चूड़ी के टुकड़े से खुला राज
    Next Article
    बजरंग दल कार्यकर्ता से अभद्रता पर विहिप ने थाना घेरा:सिपाही पर अभद्र भाषा बोलने का आरोप, थाने में तीखी नोकझोंक; थाने के अंदर नारेबाजी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment