Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बजरिया में तीसरी मंजिल से गिरकर बुजुर्ग की मौत:जीने से उतरते वक्त पैर फिसला, रेलिंग में फंसने से गंभीर चोट आई थी

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर के कर्नलगंज क्षेत्र में शनिवार देर शाम एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। घर की तीसरी मंजिल से नीचे उतरते समय उनका पैर फिसल गया और रेलिंग में फंसने से पैर बुरी तरह जख्मी हो गया। गंभीर हालत में परिजन उन्हें हैलट अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। टहलकर लौटते समय हुआ हादसा बजरिया थाना क्षेत्र के कर्नलगंज निवासी कृष्णा कुमार (61) पेशे से सिलाई मास्टर थे। परिवार में पत्नी वैजयंती, बेटे शिवम और सुमित, तथा बेटियां अनुष्का और शिवानी हैं। परिजनों के अनुसार, कृष्णा कुमार सांस समेत अन्य बीमारियों से ग्रसित थे और उनका इलाज चल रहा था। शनिवार देर शाम खाना खाने के बाद वह रोज की तरह तीसरी मंजिल पर टहलने गए थे। टहलकर वापस नीचे आते समय अचानक सीढ़ियों पर उनका पैर फिसल गया। रेलिंग में फंसने से पैर फटा, हालत बिगड़ी सीढ़ियों से फिसलने के दौरान उनका पैर रेलिंग में फंस गया, जिससे पैर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे के बाद परिजन तुरंत उन्हें हैलट अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी हालत बिगड़ चुकी थी और डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, ताकि मौत के कारणों की पुष्टि की जा सके। बजरिया थाना प्रभारी अरविंद शर्मा ने बताया कि मृतक पहले से सांस के मरीज थे। वह शाम को टहलने छत पर गए थे, इसी दौरान सीढ़ियों से उतरते वक्त पैर फिसलने से गिरकर घायल हो गए। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वेंडरों के साथ जमीन पर बैठे विधायक, खत्म हुआ धरना:छह दिनों से अनशन पर थे स्ट्रीट वेंडर, नगर विकास मंत्री से होगी वार्ता
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में दिव्यांगों को मिली ट्राई साइकिल:सपा सांसद ने CM-केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम में न बुलाने पर उठाए सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment