Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बृजेश कुमार औरैया के नए जिलाधिकारी बने:ट्रेजरी कार्यालय में कार्यभार संभाला, डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी को मैनपुरी भेजा गया

    1 hour ago

    2

    0

    औरैया को नया जिलाधिकारी मिल गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष सचिव रहे बृजेश कुमार ने मंगलवार शाम ट्रेजरी कार्यालय में विधिवत कार्यभार संभाला। उन्होंने डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी का स्थान लिया है, जिनका मैनपुरी स्थानांतरण हो गया है। इस दौरान कई अधिकारी और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। कार्यभार संभालने के बाद जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने जनसमस्याओं के त्वरित और प्रभावी निस्तारण को अपनी प्राथमिकता बताया। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रतिदिन सुबह 10 से 12 बजे तक अनिवार्य रूप से अपने कार्यालय में बैठकर आम जनता की शिकायतें सुनें। इसके बाद ही वे फील्ड के कार्यों के लिए बाहर जाएं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य जनता को राहत पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में लोगों को अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए। नवागत जिलाधिकारी ने अपने प्रशासनिक अनुभव साझा करते हुए बताया कि वे आजमगढ़ और बुलंदशहर सहित कई जनपदों में अपर जिलाधिकारी के पद पर कार्य कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न जिलों में कार्य करते हुए उन्होंने प्रशासनिक चुनौतियों को करीब से समझा है और उन्हीं अनुभवों के आधार पर औरैया में बेहतर कार्य करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने जिले के समग्र विकास के लिए सभी विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर काम करने की बात कही। शासन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करना उनकी प्राथमिकता में शामिल रहेगा। उन्होंने भरोसा जताया कि टीमवर्क और पारदर्शिता के साथ औरैया को विकास की दिशा में आगे बढ़ाया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CCSU में ‘AI in Healthcare’ सेमिनार हुआ:एक्सपर्ट बोले- AI से समय रहते बीमारियों का पता संभव, सही स्किल चुनने पर दिया जोर
    Next Article
    हरदोई में सड़क हादसे में युवक की मौत:तिलक समारोह जाते समय बोलेरो ने मारी टक्कर, दो दोस्त घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment