Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CCSU में ‘AI in Healthcare’ सेमिनार हुआ:एक्सपर्ट बोले- AI से समय रहते बीमारियों का पता संभव, सही स्किल चुनने पर दिया जोर

    3 hours ago

    1

    0

    चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित सर छोटू राम इंजीनियरिंग कॉलेज में “AI in Healthcare: Code to Cure” विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। सूचना प्रौद्योगिकी विभाग और छात्र निर्मित कोड स्क्रिएट क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सेमिनार में आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस के भविष्य और करियर संभावनाओं पर सरल और व्यावहारिक चर्चा हुई। मुख्य वक्ता डॉ. अनुज कुमार त्यागी ने कहा कि भविष्य में एआई की मदद से हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियों का संकेत हफ्तों या महीनों पहले मिल सकेगा। जिससे समय रहते इलाज संभव होगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि एआई नौकरियां खत्म नहीं करेगा, बल्कि नए अवसर पैदा करेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. बीरपाल सिंह ने कहा कि छात्रों द्वारा स्वयं क्लब बनाकर ऐसे आयोजन करना विश्वविद्यालय के प्रगतिशील माहौल का संकेत है। वहीं विशेष वक्ता अश्वनी उपाध्याय ने छात्रों को सलाह दी कि वे ऑनलाइन कंटेंट की भीड़ में उलझने के बजाय अपनी रुचि के अनुसार सही टेक्नोलॉजी और प्रोग्रामिंग लैंग्वेज चुनें। करीब एक घंटे चले प्रश्नोत्तरी सत्र में छात्रों ने करियर, टेक्नोलॉजी और स्किल से जुड़े सवाल पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने सरल जवाब देकर समाधान किया। प्रो. नीरज सिंघल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों को इंडस्ट्री-रेडी बनने की दिशा में प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम संयोजक इंजी प्रवीण पंवार ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. स्वाति सिंह, यश चौधरी, प्रिंस गुप्ता और छात्रा रमशा बेग ने किया। इस दौरान संस्थान के कई शिक्षक और अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    छपार में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार:मुजफ्फरनगर पुलिस ने चंद घंटों में पकड़ा, POCSO एक्ट में केस दर्ज
    Next Article
    बृजेश कुमार औरैया के नए जिलाधिकारी बने:ट्रेजरी कार्यालय में कार्यभार संभाला, डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी को मैनपुरी भेजा गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment