Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बृजेश पाठक बोले- सपा हार का बहना तलाश रही:ब्रह्म समागम में गाजियाबाद पहुंचे डिप्टी CM, कहा- राष्ट्र प्रथम ब्राह्मण सदैव राष्ट्र चिंतक

    2 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित ब्रह्म समागम में रविवार को डिप्टी CM बृजेश पाठक पहुंचे। समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा हार का बहना ढूंढ रही है। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रचंड बहुमत से आ रही है। उन्होंने ब्राह्मण समाज की गौरवशाली परंपरा, त्याग, समर्पण और राष्ट्रवाद को रेखांकित करते हुए समाज को एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया। ब्राह्मण सदैव राष्ट्र को सर्वोपरि डिप्टी CM बृजेश पाठक ने कहा कि ब्राह्मण सदैव राष्ट्र को सर्वोपरि रखता है। हमारी परंपरा समाज को देने की रही है। समाज निर्माण में ब्राह्मण समाज द्वारा दिए गए संस्कार आज भी नई पीढ़ी को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दधीचि जैसे तपस्वी ऋषि इसी त्याग और समर्पण की परंपरा के प्रतीक हैं, जिन्होंने अपनी अस्थियों तक का दान कर समाज और राष्ट्र कल्याण का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में बोलते- ब्राह्मण समाज बिना किसी स्वार्थ और लालच के समाज कल्याण में विश्वास रखता है। समाज को संगठित, संस्कारित और सुव्यवस्थित बनाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की आसुरी शक्ति हमारे समाज को भ्रमित या विभाजित नहीं कर सकती। बुद्धि और विवेक से संपन्न इस समाज की रगों में त्याग और समर्पण की भावना कूट-कूटकर भरी है। ब्राह्मण समाज को अपनी गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए सामाजिक एकता, संस्कार और राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने समाज की एकजुटता को समय की आवश्यकता बताते हुए राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संदेश दिया। सपा पर साधा निशाना मीडिया से बातचीत में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा- समाजवादी पार्टी हारने का बहाना तलाश रही है। उनकी हार पक्की है। केवल आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। जब जीतते हैं तब ईवीएम अच्छी है, हारते हैं तो ईवीएम पर सवाल उठाते हैं। 2027 के चुनाव में समाजवादी पार्टी की कोई दाल गलने वाली नहीं है। भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत में आ रही है। 2 मिनट का मौन रखा कार्यक्रम पहले उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ नेता एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्रा की पत्नी सत्यवती के लिए 2 मिनट का मौन धारण किया गया। कार्यक्रम के आयोजक आरडी शर्मा ने सभी अतिथियों एवं समाज के गणमान्य लोगों का जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया। यह रहे रहे मौजूद इस मौके पर शहर विधायक संजीव शर्मा, भाजपा नेता सुनील भराला, भाजपा नेता तरुण शर्मा, नानक चंद शर्मा, अमरेश शर्मा, धर्मेंद्र भारद्वाज, लोकेश दीक्षित, आरती शर्मा, आरती त्यागी, आदेश फौजी, प्रदीप शर्मा, सुनील शर्मा, महेंद्र दत्त शर्मा, पंकज मुद्गल, विशाल गोस्वामी, मनीष भार्गव, अंकुर शर्मा, विनय शर्मा, महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, मीडिया प्रभारी नीरज शर्मा, पंकज भारद्वाज और अन्य रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिर्जापुर में हाथी-घोड़ों के साथ निकली वेद संदेश यात्रा, VIDEO:500 से ज्यादा बटुक शामिल, तीन दिवसीय क्षेत्रीय वैदिक सम्मेलन शुरू
    Next Article
    पुलिस को चकमा देकर विनोद साहनी घर पहुंची पल्लवी पटेल:बैरिकेडिंग तोड़कर पहुंचीं, बोलीं- आतंकवादियों से ज्यादा खतरा जातंकवादियों से

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment