Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बजट में गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी को मिले 50 करोड़:मुरादाबाद में फिलहाल पॉलीटेक्निक की बिल्डिंग में चल रही है यूनिवर्सिटी

    14 hours ago

    1

    0

    प्रदेश सरकार के बजट में मुरादाबाद में गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी की स्थापना के लिए 50 करोड़ रुपए मिले हैं। इस बजट के मिलने के बाद गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी के वजूद में आने का रास्ता साफ होगा। फिलहाल यूनिवर्सिटी को पॉलिटेक्निक कॉलेज की बिल्डिंग से ऑपरेट किया जा रहा है। सरकार की ओर से इसके लिए बजट आरक्षित कर दिए जाने के बाद अब यूनिवर्सिटी के लिए विधिवत अपना कैंपस बनाया जा सकेगा। जिला प्रशासन की ओर से इसके लिए पहले ही भूमि का चयन किया जा चुका है। वहां निर्माण कार्य भी शुरू हो चुका है। नई किस्त मिलने से इसके निर्माण में तेजी आएगी। रामगंगा पार हरदासपुर में गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय का निर्माण किया जा रहा है। पहले भी वित्त विभाग की ओर से इसके लिए बजट जारी हुआ था। अब 50 करोड़ रुपए की नई किस्त मिलने से काम में तेजी आएगी। यूनिवर्सिटी के निर्माण कार्यों की मुरादाबाद के डीएम अनुज सिंह लगातार समीक्षा कर रहे हैं। शासन ने विश्वविद्यालय के निर्माण के लिए जुलाई 2026 तक की समय सीमा निर्धारित की है। निर्माण कार्य में रुकावट न आए इसलिए शासन की ओर से इसके बजट का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मां विंध्यवसिनी विश्वविद्यालय को नए बजट में ₹50 करोड़ मिले:विंध्याचल धाम के विकास के लिए मिले ₹300 करोड़, सुविधाओं में होगी वृद्धि
    Next Article
    3830 आयकरदाता परिवारों ने लिया सरकारी राशन:अयोध्या में 3418 राशन कार्ड निरस्त, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन में गड़बड़ी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment