Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    3830 आयकरदाता परिवारों ने लिया सरकारी राशन:अयोध्या में 3418 राशन कार्ड निरस्त, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन में गड़बड़ी

    12 hours ago

    1

    0

    जिले के मिल्कीपुर क्षेत्र में सरकारी राशन का लाभ लेने वाले 3,830 आयकरदाता परिवारों की पहचान की गई है। इनमें से 3,418 परिवारों के राशन कार्ड निरस्त कर दिए गए हैं। यह कार्रवाई राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत बड़ी गड़बड़ी सामने आने के बाद की गई है। खाद्य आपूर्ति विभाग ने आयकर भरने वाले व्यक्तियों को चिह्नित कर उनके राशन कार्ड रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र में लगभग 82 हजार राशन कार्ड धारक हैं, जिनमें से अधिकांश पात्र गृहस्थी और अंत्योदय श्रेणी के हैं। जांच में पता चला कि कई परिवार ऐसे हैं जिनकी आय गरीबी रेखा से काफी ऊपर है, फिर भी वे सरकारी राशन का लाभ ले रहे थे। कुछ समय पहले राशन कार्ड धारकों की केवाईसी हुई थी, जिसमें आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक होने के कारण आयकर विभाग को यह मामला पकड़ में आया। आयकर विभाग ने आयकर रिटर्न (आईटीआर) जमा करने वाले व्यक्तियों की सूची जिला आपूर्ति विभाग को भेजी। सूची मिलने के बाद अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी। जिला आपूर्ति अधिकारी (डीएसओ) बृजेश मिश्रा ने बताया कि आईटीआर भरने वालों की जानकारी उन्हें केंद्र सरकार से मिली है। डीएसओ मिश्रा ने स्पष्ट किया कि राशन कार्ड में शामिल कोई भी व्यक्ति यदि आयकर भर रहा है, तो उसकी सूचना विभाग को मिल रही है और उसका राशन कार्ड निरस्त किया जा रहा है। कुछ मामलों में गड़बड़ी की आशंका होने पर जांच भी की जा रही है। आयकरदाता परिवारों के राशन कार्ड निरस्त होने के बाद कई लोग विभाग के चक्कर लगा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बजट में गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी को मिले 50 करोड़:मुरादाबाद में फिलहाल पॉलीटेक्निक की बिल्डिंग में चल रही है यूनिवर्सिटी
    Next Article
    बरेली में मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी खुलेगी:नया ट्रामा सेंटर और महिलाओं की सुरक्षा के लिए वर्किंग वूमेन हॉस्टल बनेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment