Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BJP झंडा लगी स्कॉर्पियो से अवैध हथियार बरामद:हरियाणा नंबर की गाड़ी मेरठ के शादी समारोह में खड़ी मिली, अज्ञात पर मुकदमा

    3 hours ago

    2

    0

    मवाना के भिड़वारा गांव में सोमवार देर रात एक वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान बीजेपी झंडा लगी एक काली स्कॉर्पियो से अवैध हथियारों का जखीरा बरामद किया गया। डायल 112 पर सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। पुलिस टीम गांव निवासी राजेंद्र के घर पहुंची, जहां शादी समारोह चल रहा था। मौके पर खड़ी संदिग्ध स्कॉर्पियो कार (नंबर HR 29 AR 2699) की तलाशी ली गई। कार के भीतर से दो .312 बोर के तमंचे, एक .315 बोर का तमंचा और एक .32 बोर की पिस्टल मिली। हथियारों की बरामदगी से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गाड़ी पर मंडल अध्यक्ष खरखोदा लिखा था पुलिस ने तत्काल कार्यक्रम में मौजूद लोगों से पूछताछ शुरू की, जिसमें राजेंद्र भी शामिल थे। हालांकि, कोई भी व्यक्ति बरामद हथियारों या वाहन के संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं दे सका। इसके बाद पुलिस ने स्कॉर्पियो वाहन को कब्जे में लेकर क्रेन की मदद से थाने भिजवा दिया। मवाना पुलिस ने सभी अवैध असलहों को जब्त कर लिया है और स्कॉर्पियो कार को सीज कर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वाहन मालिक और असलहों से जुड़े लोगों की पहचान के लिए जांच जारी है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। इस मामले में एक महत्वपूर्ण तथ्य यह भी सामने आया है कि बरामद स्कॉर्पियो पर भारतीय जनता पार्टी का झंडा लगा हुआ था और उस पर "मंडल अध्यक्ष खरखोदा" लिखा था। इसे लेकर क्षेत्र में विभिन्न चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी होने के बाद ही इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी दी जाएगी। घटना के बाद गांव में देर रात तक पुलिस की मौजूदगी बनी रही । पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है, साथ ही यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आखिर वैवाहिक कार्यक्रम में इतनी संख्या में अवैध हथियार कैसे पहुंचे और इनके पीछे कौन लोग शामिल हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर दुर्घटना: घायल किशोर प्रियांश की झांसी में मौत:ट्रक की टक्कर से बोलेरो ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई थी, पांच लोग हुए थे घायल
    Next Article
    गाजियाबाद में भीषण गर्मी, पारा 40°C पार:गर्म हवाएं चल रहीं, स्कूलों का समय बदला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment