Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में भीषण गर्मी, पारा 40°C पार:गर्म हवाएं चल रहीं, स्कूलों का समय बदला

    3 hours ago

    2

    0

    गाजियाबाद में भीषण गर्मी की दस्तक शुरू हो चुकी है। अप्रैल माह में अभी 8 दिन बाकी हैं, लेकिन तापमान लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को दूसरे दिन भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। तेज हवाओं के कारण लोगों को दिन में गर्म लू जैसे हालात का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना है, जिससे गर्मी का असर और तेज होगा। आज का तापमान और मौसम का हाल सुबह के समय तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। सुबह से ही तेज धूप निकलने से गर्मी का असर दिखने लगा। हवा की रफ्तार करीब 14 किलोमीटर प्रति घंटा रही, जिसके चलते दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटे में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी हो सकती है। सरकारी स्कूलों का समय बदला गर्मी को देखते हुए गाजियाबाद में कक्षा 1 से 8 तक के सरकारी स्कूलों का समय बदल दिया गया है। अब स्कूल सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित हो रहे हैं। वहीं शिक्षकों को दोपहर 1:30 बजे तक विद्यालय में रुकना होगा। यह नया समय 21 अप्रैल से लागू किया गया है। इससे पहले स्कूल सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलते थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BJP झंडा लगी स्कॉर्पियो से अवैध हथियार बरामद:हरियाणा नंबर की गाड़ी मेरठ के शादी समारोह में खड़ी मिली, अज्ञात पर मुकदमा
    Next Article
    होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी, डीएम ने दिए निर्देश:बस-रेलवे स्टेशन पर हेल्प सेंटर की व्यवस्था होगी, 25, 26 और 27 अप्रैल को है परीक्षा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment