Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BJP का अभियान SIR की गड़बड़ियों से ध्यान भटकाने की साजिश, बोलीं Kota Neelima

    8 hours ago

    1

    0

    नयी दिल्ली, तीन नवंबर तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस की उपाध्यक्ष कोटा नीलिमा ने मंगलवार को कहा कि भाजपा का नया अभियान मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में गंभीर अनियमितताओं से ध्यान भटकाने और इस प्रक्रिया पर सवाल उठाने वाले नागरिकों को राष्ट्रविरोधी बताने की कोशिश है। नीलिमा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा सोमवार को हैदराबाद में शुरू किए गए लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा एसआईआर से जुड़ी वास्तविक चिंताओं का जवाब देने के बजाय सवाल उठाने वाले नागरिकों को निशाना बना रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अपने खिलाफ आवाज उठाने वाले नागरिकों, राजनीतिक दलों और नेताओं को डराने का प्रयास कर रही है।नीलिमा ने दावा किया कि एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित वोट बचाओ, देश बचाओ रैली में लाखों लोगों की भागीदारी से भाजपा चिंतित है। उन्होंने कहा कि 20 से अधिक विपक्षी दलों ने रैली में हिस्सा लेकर कथित वोट चोरी के खिलाफ आवाज उठाई थी। उन्होंने दावा किया कि मतदाता सूची से 13 करोड़ से अधिक नाम हटाना लोकतंत्र और नागरिकों के मतदान के अधिकार पर सीधा हमला है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    त्योहारों पर उपद्रव बर्दाश्त नहीं, CM Yogi Adityanath ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश
    Next Article
    फॉर्म-6 पर Election Commission का स्पष्टीकरण महज शब्दों का खेल: Congress नेता Jairam Ramesh

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment