Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BJP नेता Anurag Thakur का 52वां जन्मदिन, सेना और BCCI से केंद्रीय मंत्री तक ऐसा रहा सफर

    30 minutes from now

    1

    0

    पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग ठाकुर आज यानी की 24 अक्टूबर को अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। वह भारतीय जनता पार्टी के एक प्रमुख भारतीय राजनीतिज्ञ और हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से लोकसभा सांसद हैं। अनुराग ठाकुर हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर सीट से 5 बार लोकसभा सदस्य चुने गए हैं। इसके अलावा वह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर अनुराग ठाकुर के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...जन्म और परिवारहिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में 24 अक्टूबर 1974 को अनुराग ठाकुर का जन्म हुआ था। इनके पिता का नाम प्रेम कुमार धूमल था, जोकि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। अनुराग ठाकुर ने जालंधर के दोआबा कॉलेज से स्नातक की डिग्री प्राप्त की। वह राजनीति में आने से पहले सैन्य अधिकारी थे। लेकिन साल 2008 में अनुराग ठाकुर ने राजनीति में कदम रखा। दरअसल, वह अपने पिता की राजनीतिक विरासत को आगे लेकर आए। जिसके बाद उनका सियासी सफर काफी तेजी से आगे बढ़ा।सियासी सफरमई 2008 के लोकसभा चुनाव में अनुराग ठाकुर पहली बार भारतीय जनता पार्टी से लोकसभा सदस्य निर्वाचित हुए। इसके बाद साल 2009 में वह दूसरी बार लोकसभा के सदस्य के रूप में चुने गए। वह राजनीति के अलावा खेलों से भी जुड़े हैं। साल 2001 में अनुराग ठाकुर भारतीय जूनियर क्रिकेट टीम के चयनकर्ता बने थे। फिर वह हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोशिएशन के अध्यक्ष बने। वहीं मई 2016 में अनुराग ठाकुर भारतीय जनता पार्टी के पहले ऐसे सांसद बने, जिनको प्रादेशिक सेना में नियमित कमिशंड ऑफिसर बनाया गया था। वहीं 30 मई 2019 में वह मोदी सरकार में वित्त और कॉर्पोरेट मामले के राज्य मंत्री बने थे। वर्तमान समय में वह हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से सांसद हैं।पर्सनल लाइफबता दें कि अनुराग ठाकुर ने साल 2002 में शादी की थी। उनकी पत्नी शेफाली भी एक रॉयल फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। शेफाली हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण विभाग PWD मंत्री रहे गुलाब सिंह ठाकुर की बेटी हैं। अनुराग और शेफाली के दो बेटे जयादित्य और उदयवीर हैं।विवादों से रहा नाताअनुराग ठाकुर का विवादों से पुराना नाता रहा है। साल 2011 में अनुराग ठाकुर ने 'लाल चौक जाएंगे, तिरंगा वहीं लहराएंगे' नारे के साथ संकटग्रस्त कश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा फहराया था और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी उपस्थिति को मजबूत किया था। हालांकि इस बात पर तब काफी ज्यादा विवाद हुआ था। इसके अलावा दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान रिठाला में हुई एक रैली में उन्होंने 'देश के गद्दारों को गोली मारो सालों को' का नारा लगवाया था। जिसके चलते काफी विवाद हुआ था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    UP Assembly Election 2027 | 'लक्ष्य सिर्फ बीजेपी को हराना...', सीट शेयरिंग के बीच अखिलेश यादव का बड़ा बयान, कांग्रेस के साथ फंसा पेच
    Next Article
    BJP अध्यक्ष Nitin Nabin पहुंचे Jharkhand, रांची में करेंगे संगठनात्मक बैठकें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment