Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BJP नेता को गोली मारने वालों की क्राइम कुंडली:पीड़ित के भाई का आरोप- लखनऊ में स्कूल की जमीन पर कब्जा कर बसा दी अवैध बस्ती

    1 day ago

    1

    0

    लखनऊ में भाजपा युवा मोर्चा के महानगर कार्यसमिति सदस्य चेतन तिवारी को गोली मारने वाले आरोपी वैभव बाजपेई का परिवार काफी दबंग बताया जा रहा है। पीड़ित के भाई का आरोप है कि इलाके में दबदबा कायम रखने के लिए अक्सर इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते हैं। आरोपियों ने मेहंदीगंज स्थित योगेश्वर ऋषिकुल बालिका इंटर कॉलेज की जमीन पर कब्जा जमाकर अवैध बस्ती बसा दी है। जिन लोगों को किराए पर रखा उन्हीं से अनैतिक काम करवाते हैं। रसूख के चलते कोई कार्रवाई नहीं होती है। उसी जमीन पर अवैध पार्किंग बनवा रखी है। जिसका मासिक किराया भी वसूल किया जाता है। पहले जानिए पूरा मामला… मेहंदीगंज निवासी सुरेश चंद्र तिवारी के बेटे चेतन तिवारी भाजपा युवा मोर्चा की लखनऊ महानगर कार्यसमिति के सदस्य हैं। चेतन 9 अप्रैल की रात 9 से 10 बजे के बीच घर के सामने पार्किंग बनवा रहे थे। उसी समय मोहल्ले में रहने वाला वैभव बाजपेई उर्फ कौस्तुभ बाजपेई वहां पिस्टल लेकर पैदल पहुंचा। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता कि वैभव ने पिस्टल से चेतन पर फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से चेतन सड़क पर गिर पड़े। बचाने आए उनके कर्मी उदयराज रावत पर भी फायरिंग की। हालांकि, उदय को गोली नहीं लगी। शोर-शराबा सुनकर भीड़ आई तो आरोपी वैभव भाग गया। चेतन का अब भी अस्पताल में उपचार चल रहा है। मामले में वैभव समेत 3 नामजद और 4-5 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज हुई। FIRअब पढ़िए आरोपियों के काले कारनामे… स्कूल की जमीन पर कब्जा कर बसा दी बस्ती चेतन तिवारी के बड़े भाई रजनीश तिवारी ने आरोप लगाया कि मेहंदीगंज में योगेश्वर ऋषिकुल बालिका इंटर कॉलेज की जमीन पर जयपुरिया स्कूल बना है, उसमें भी आधा हिस्सा वैभव ने कब्जा कर रखा है। वहां पर बग्लादेशी-रोहिंग्या को बसा रखा है। इस तरह का काम उनका चलता रहता है। वहां रहने वालों से ही सारे अनैतिक काम करवाते हैं। इसके अलावा ई-रिक्शा वालों की बैटरी अवैध रूप से चार्ज करते हैं। इन लोगों के ऊपर कई बड़े राजनेताओं का हाथ है। इसी के चलते कभी कोई एक्शन नहीं हुआ। अवैध कब्जे और दूसरी की जमीन हड़पना उनकी पुरानी आदत है। अगर किसी घर में बुजुर्ग महिला अकेले रह रही है, तो उससे संपर्क करते हैं। फिर उसकी हत्या करके या किसी अन्य तरीके से कब्जा जमा लेते हैं। लीज पर मिली जमीन पर कब्जा कर लिया रजनीश तिवारी ने बताया कि 1972 में यूपी के मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी थे। उस दौरान श्री योगेश्वर ऋषिकुल इंटर कॉलेज और योगेश्वर ऋषिकुल बालिका इंटर कॉलेज (वर्तमान नाम स्वामी योगानंद बालिका इंटर कॉलेज) परिसर में चल रहे थे। दोनों स्कूल को चलाने के लिए समिति ने सरकार से जमीन के मांगी। मामला बच्चों के भविष्य का था। मौजूदा सरकार ने समिति को 1976 में लखनऊ के राजाजीपुरम इलाके में 22 बीघा जमीन श्री योगेश्वर ऋषिकुल इंटर कॉलेज को स्कूल चलाने के लिए लीज पर दे दी। सरकार ने समिति से जमीन के एवज में एक शर्त रखी कि न तो जमीन का इस्तेमाल बदल सकता है, न ही इसको बेच सकती है, न ही किसी को गिफ्ट दे सकती है। आरोप- ठेकेदार पिता की शह पर वैभव करता है गुंडई चेतन के परिजनों का आरोप है कि आरोपी वैभव के पिता संतोष कुमार बाजपेई नगर निगम में ठेकेदारी करते हैं। वैभव भी अपने पिता के साथ ठेकेदारी में सहयोग करता था। उन्हीं के शह पर आरोपी वैभव इलाके में वर्चस्व बनाने के लिए अक्सर लोगों से मारपीट करता है। कई बार पीड़ित थाने पहुंचे लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस पूछताछ में भी आरोपी वैभव ने रंजिश की बात स्वीकार की थी। उसने बताया था कि उसके परिवार और चेतन तिवारी के बीच लंबे समय से आपसी रंजिश व विवाद चला आ रहा है। पुरानी रंजिश के चलते उसने चेतन तिवारी पर जान से मारने की नीयत से गोली मारी। 3 साल पहले तक आरोपी-पीड़ित दोस्त थे वैभव ने पुलिस को बताया है कि 2023 तक उसकी और चेतन की गहरी दोस्ती थी। वैभव ने बताया कि उसके बाबा पुत्तन बाजपेई को लोगों ने महाराज की उपाधि दी थी। दो साल से चेतन तिवारी ने अपने नाम के आगे महाराज लिखना शुरू कर दिया था। इस पर उनके बीच विवाद शुरू हो गया। दोस्ती धीरे-धीरे दुश्मनी में बदल गई। दिसंबर-2024 में चेतन ने वैभव और उसके घरवालों के खिलाफ थाने में शिकायत दी थी। इस पर 2 FIR भी दर्ज करवाई थीं। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी अब तक नहीं चेतन तिवारी की पत्नी ने वैभव उर्फ कौस्तुभ बाजपेई, हर्षित बाजपेई और 4-5 अज्ञात पर हत्या के प्रयास समेत 10 धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें से एक आरोपी वैभव ने खुद जाकर थाने में सरेंडर किया। जबकि अन्य आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पीड़ित परिवार उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहा है। ----------------- संबंधित खबर भी पढ़िए…. भाजयुमो नेता को ठेकेदार के बेटे ने मारी गोली:रीढ़ में धंसी, दोनों पैर नहीं कर रहे काम; लखनऊ में मुख्य आरोपी गिरफ्तार लखनऊ में 30 साल के भाजयुमो नेता चेतन तिवारी को गोली मार दी गई। शनिवार रात उन पर हमला तब हुआ, जब घर के बाहर पत्नी के साथ बैठे थे। हमलावर पैदल आया। अचानक पिस्टल निकाली और उन पर तान दी। फिर ताबड़तोड़ 5 राउंड फायर किए। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    परिवार के 11 लोग बीमार, बोले-तरबूज के बाद मैगी खाई:गोरखपुर में डॉक्टरों को फूड प्वाइंजनिंग की आशंका; जांच करने गांव जाएगी टीम
    Next Article
    यूपी में 5 साल के बच्चे भी तनाव के शिकार:70% से ज्यादा लोग प्राइवेट अस्पतालों में ट्रीटमेंट कराते हैं, जानिए कितना महंगा हुआ इलाज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment