Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BJP नेता ने जेई से कहा- पावर हाउस फूंक दूंगा:शामली में बोले- मुझसे बहस करोगे, बकाया बिल विवाद के बीच बढ़ा सियासी पारा

    17 hours ago

    1

    0

    तुम मुझसे पेंच लड़ाओगे, मुझसे बहस करोगे, तुम्हारी इतनी हिम्मत हो गई है, मै पावर हाउस में आग लगा दूंगा। लाइनमैन जहां कहीं भी हों उसे बुलाकर तार जुड़वाओ, ये बातें शामली में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और भाजपा नेता जूनियर इंजीनियर (जेई) से कहीं। वह गांव में बिजली कनेक्शन काटे जाने को लेकर फोन पर धमकी देते हुए कह रहे थे। बिजली बकाया और कथित बिजली चोरी को लेकर शुरू हुआ विवाद अब सियासी रंग लेता नजर आ रहा है। जेई को फोन पर धमकाने का वीडियो मंगलवार देर शाम सोशल मीडिया पर देखा गया, जिसमें वह ऊर्जा निगम के जूनियर इंजीनियर (जेई) से मोबाइल पर बातचीत के दौरान अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते और बिजलीघर में आग लगाने की बात कहते दिखाई दे रहे हैं। मामला कांधला क्षेत्र के देखें 2 तस्वीरें… अब विस्तार से जानें पूरा मामला पूरा मामला डुंडूखेड़ा गांव का है। कुछ दिन पहले जेई सत्यप्रकाश अपनी टीम के साथ बिजली चोरी की जांच और बकाया बिल वसूली के लिए पहुंचे थे। ग्रामीणों के अनुसार, एक मोहल्ले में बकाया बिल को लेकर कर्मचारियों और ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। बिजली कर्मियों ने आरोप लगाया कि उनके साथ गाली-गलौज की गई और उन्हें गांव से भगा दिया गया। बताया जाता है कि कार्रवाई के दौरान कई घरों के केबल उतार दिए गए, जिसके बाद से संबंधित घरों में अंधेरा छाया हुआ है। जेई सत्यप्रकाश ने ग्रामीणों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। उनका कहना है कि कई दिन बीत जाने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। उधर, ग्रामीणों का आरोप है कि जो भी लाइनमैन गांव में बिजली जोड़ने आता है, उसे जेई वापस बुला लेते हैं। गांव पहुंचे भाजपा नेता, फोन पर बढ़ी तल्खी इसी बीच ग्रामीणों ने अपनी शिकायत लेकर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं भाजपा नेता मनीष चौहान से संपर्क किया। शिकायत मिलने पर वह गांव पहुंचे। एक मिनट के वीडियो में दिख रहा है कि उन्होंने फोन स्पीकर पर डालकर जेई को धमकाया है। उन्होंने कहा कहां तू तेरी इतनी हिम्मत तु मुझसे बहस करेगा। लाइनमैन जहां कहीं भी हो उसे बुलाकर बिजली जुड़वाओ, वरना मै बिजली घर में आग लगा दूंगा। उधर से भी आवाज आती है,“आपका ही बिजलीघर है, आग लगा दो।” मनीष चौहान भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह के बेटे हैं। इस मामले में जेई सत्यप्रकाश का कहना है कि उन्हें वायरल वीडियो की जानकारी नहीं है, लेकिन उन्होंने पहले ही थाने में तहरीर दी हुई है। वहीं, भाजपा नेता मनीष चौहान से संपर्क करने की कोशिश की गई। उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। व्हाट्सएप पर भेजे गए संदेश का भी जवाब नहीं मिला। जांच की मांग वीडियो वायरल होने के बाद विपक्षी दलों और स्थानीय लोगों में चर्चा तेज हो गई है। हालांकि प्रशासनिक स्तर पर अब तक किसी औपचारिक जांच या कार्रवाई की पुष्टि नहीं हुई है। पूरे प्रकरण ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है। क्या बिजली विवाद अब कानून-व्यवस्था और राजनीति की जंग में बदल रहा है? ---------------------- ये खबर भी पढ़ें- UP के 50 हजार टीचर TET के काबिल ही नहीं:1.86 लाख शिक्षकों का क्या होगा? तमिलनाडु मॉडल से निकलेगा रास्ता हरियाणा सरकार के हालिया आदेश ने उत्तर प्रदेश के 1.86 लाख ऐसे शिक्षकों की चिंता बढ़ा दी है, जिन्होंने अब तक शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पास नहीं की है। 16 फरवरी को जारी आदेश में हरियाणा सरकार ने शिक्षकों को मार्च 2027 तक HTET पास करने का निर्देश दिया है और असफल रहने पर सेवा समाप्ति की चेतावनी दी है। यूपी में स्थिति और जटिल है। यहां करीब 50 हजार शिक्षक ऐसे हैं, जिनके पास TET में बैठने की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता ही नहीं। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    करोड़ों की ठगी के वांटेड पर एक और FIR:प्रयागराज में 16 महीने बाद भी फरार, कंपनी बनाकर ठगे गए थे शहर के हजारों लोग
    Next Article
    हाईस्कूल के हिंदी के पेपर में 1203 छात्र अनुपस्थित:85 केंद्रों पर 26167 पंजीकृत, सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment