Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    करोड़ों की ठगी के वांटेड पर एक और FIR:प्रयागराज में 16 महीने बाद भी फरार, कंपनी बनाकर ठगे गए थे शहर के हजारों लोग

    9 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में रकम दोगुना करने का झांसा देकर शहर के हजारों लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने के चर्चित मामले में नामजद आरोपी आदिल वसी 16 महीने बाद भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। कोर्ट के आदेश के चार महीने बीत जाने के बावजूद उसने सरेंडर नहीं किया। अब उसके खिलाफ शाहगंज थाने में कोर्ट के आदेश की अवमानना (कंटेम्प्ट) से जुड़ा एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। 2024 में खुला था हाई प्रोफाइल ठगी का मामला यह हाई प्रोफाइल ठगी का मामला साल 2024 में सामने आया था। अक्टूबर 2024 में करेली निवासी अब्दुल शाहिद की ओर से शाहगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि शाहगंज निवासी दो भाई मोहम्मद काशिफ और मोहम्मद आसिफ ने अपने संरक्षक, शहर के मशहूर पटाखा कारोबारी कादिर के साथ मिलकर एक कंपनी बनाकर लोगों को रकम दोगुना करने का लालच दिया। आरोप है कि हजारों लोगों से करोड़ों रुपये जमा कराए गए और बाद में कंपनी के कार्यालय पर ताला लगाकर आरोपी फरार हो गए। आदिल वसी की भूमिका क्या रही? एफआईआर में शाहगंज की हम्माम गली निवासी आदिल वसी को भी नामजद किया गया था। पीड़ितों का आरोप है कि ठगी के इस पूरे खेल में काशिफ, आसिफ और कादिर के साथ आदिल वसी ने सक्रिय सहयोग किया। उसने लोगों को कंपनी में मोटी रकम निवेश कराने के लिए प्रेरित किया और बाद में खुद भी गायब हो गया। पिछले साल हुई थी घर पर मुनादी पुलिस के मुताबिक लगातार तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद 9 अक्टूबर को पुलिस ने उसके घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया और मुनादी कराई कि तय अवधि में कोर्ट में पेश न होने पर संपत्ति कुर्क की जाएगी। दरोगा ने लिखाई FIR शाहगंज थाने में तैनात दरोगा आजाद कुमार की तहरीर पर आदिल वसी के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि कोर्ट के आदेश के बावजूद आरोपी ने हाजिरी नहीं दी, जो न्यायालय की अवमानना की श्रेणी में आता है। थानाध्यक्ष कपिल कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ नया मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही कुर्की की कार्रवाई के लिए कोर्ट से अनुमति ली जाएगी। तीन आरोपी पहले ही जा चुके हैं जेल इस मामले में पटाखा कारोबारी कबीर और उसके दोनों भतीजे काशिफ व आसिफ को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। कबीर शहर का चर्चित कारोबारी रहा है और पूर्व में व्यापार मंडल से भी जुड़ा रहा। वह खुद को आम आदमी पार्टी का पदाधिकारी भी बताता था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सैंपलिंग के नाम पर न किया जाए उत्पीड़न:शाहजहांपुर में व्यापारी परेशान, रजिस्ट्रेशन सीमा 40 लाख करने समेत 18 मांगें
    Next Article
    BJP नेता ने जेई से कहा- पावर हाउस फूंक दूंगा:शामली में बोले- मुझसे बहस करोगे, बकाया बिल विवाद के बीच बढ़ा सियासी पारा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment