Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BJP पंजाब चुनाव के बाद सभी फसलों की MSP पर करेगी खरीद: नायब सिंह सैनी

    3 hours from now

    1

    0

    चंडीगढ़, दो अगस्त हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को कहा कि अगले वर्ष होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनने पर किसानों की सभी फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर की जाएगी। सैनी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किए गए देशव्यापी नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत पंजाब के कोटकपूरा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने विश्वास जताया कि अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा पंजाब में सरकार बनाएगी।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा हरियाणा की तर्ज पर पंजाब के किसानों को मजबूत और समृद्ध बनाने का काम करेगी। सैनी ने कहा कि 2024 के हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने सभी फसलों की एमएसपी पर खरीद का वादा किया था, जिसे सरकार बनने के बाद पूरा किया गया। उन्होंने कहा, जब पंजाब में हमारी सरकार बनेगी तो किसानों की सभी फसलों की एमएसपी पर खरीद की जाएगी।उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में हरियाणा की भावांतर भरपाई योजना भी लागू की जाएगी। इस योजना के तहत हरियाणा में वर्ष 2018 से 21 बागवानी फसलों के लिए संरक्षित मूल्य तय किए गए हैं। सैनी ने आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उसने नशे के कारोबार को खत्म करने का वादा किया था, लेकिन यह समस्या और बढ़ गई है।उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि मादक पदार्थों की लत केवल व्यक्ति या उसके परिवार को ही नहीं, बल्कि पूरे समाज को कमजोर करती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Neet पेपर लीक मामले की त्वरित अदालत की विशेष न्यायाधीश अनु ग्रोवर बालीगा का तबादला
    Next Article
    Odisha पुलिस ने छह महीने में 17590 लापता महिलाओं और बच्चों का लगाया पता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment