Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BJP प्रत्याशी रहे अजय प्रताप समेत 6 पर FIR:मुरादाबाद में कॉपरेटिव बैंक चुनाव में प्रधान के अपहरण का आरोप;ब्लॉक प्रमुख का पति भी नामजद

    5 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर भाजपा नेता अजय प्रताप सिंह समेत 6 आरोपियों के खिलाफ अपहरण की एफआईआर दर्ज की है। यह कार्रवाई एक ग्राम प्रधान की तहरीर पर की गई है। एफआईआर कराने वाले ग्राम प्रधान राजवीर सिंह का आरोप है कि पूरा मामला उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड के चुनाव से जुड़ा हुआ है। प्रधान ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह डिलारी ब्लॉक के सहसपुरी गांव का रहने वाला है और वर्तमान में गांव का प्रधान है। राजवीर सिंह का आरोप है कि 20 जनवरी को उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड शाखा ठाकुरद्वारा का बैंक प्रतिनिधि पद के लिए नामांकन था। वीर सिंह के मुताबिक वह नामांकन कराने के लिए सुबह करीब 10:30 बजे अपने गांव के छोटे और सर्वेश के साथ ठाकुरद्वारा पहुंचे थे। राजवीर सिंह का आरोप है कि 11 बजे वह निर्वाचन अधिकारी के कक्ष में नामांकन पत्र लेने लगे तो वहां पहले से मौजूद जितेंद्र निवासी रामूवाला गनेश थाना ठाकुरद्वारा और उसके समर्थकों ने बदसलूकी शुरू कर दी। नामांकन पत्र नहीं खरीदने दिया। राजवीर का आरोप है कि आरोपियों ने उसे धमकाया कि यदि नामांकन पत्र खरीदा तो तुझे जान से मार देंगे। आरोप है कि इसके बाद पीड़ित ने एसडीएम ठाकुरद्वारा को भी फोन पर सूचना दी। लेकिन इसी बीच आरोपी उसे सफेद रंग की एक फॉरच्यूनर गाड़ी में डालकर अगवा करके ले गए। फोन भी छीन लिया। अगवा करने वालों की मंशा उनकी हत्या करना था। राजवीर सिंह के अनुसार अगवा करने वालों ने धमकी दी कि यदि फिर से हमारे खिलाफ एसडीएम को शिकायत की तो जान से मार देंगे। अगवा करने वालों में हरपाल सिंह सैनी पुत्र होरी सिंह निवासी मासूमपुर थाना डिलारी, सतपाल सिंह पुत्र गनपत सिंह निवासी टांडा अफजलपुर थाना ठाकुरद्वारा, धर्मेंद्र पाल पुत्र फूल सिंह निवासी तिकोनिया कस्बा ठाकुरद्वारा, वीर सिंह सैनी पुत्र तिर्मल सिंह निवासी होलिका मंदिर ठाकुरद्वारा और अजय प्रताप सिंह पुत्र विरेंद्र सिंह निवासी नारायनपुर छंगा थाना ठाकुरद्वारा शामिल थे। आरोप है कि कई घंटे बंधक बनाकर रखने के बाद शाम को करीब 4 बजे आरोपी उसे भाजपा कार्यालय ठाकुरद्वारा लेकर पहुंचे। ग्राम प्रधान का आारोप है कि भाजपा दफ्तर में उसकी कनपटी पर पिस्तौल रखकर उसे डराया धमकाया गया। इसके बाद एक वीडियो जबरदस्ती बनवाई गई। अपने पक्ष में बयान वीडियो पर रिकॉर्ड करके गले में माला पहनाकर जबरन लड्डू खिलाकर बाहर छोड़ दिया। आरोपियों में से अजय प्रताप सिंह ठाकुरद्वारा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। जबकि वीर सिंह ठाकुरद्वारा की ब्लॉक प्रमुख संजना सैनी के पति हैं। राजवीर सिंह का आरोप है कि थाने से लेकर सीओ तक तमाम बार शिकायत करने के बाद भी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई तो उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    छात्राओं से बैड टच मामले में शिक्षिकाओं का बयान:कहा- प्रधानाध्यापक पर लगे आरोप गलत, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
    Next Article
    लखनऊ में कैफे से 5 हजार रुपए-मोबाइल फोन चोरी:CCTV फुटेज में कैद हुई वारदात, पुलिस ने चोर को पकड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment