Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छात्राओं से बैड टच मामले में शिक्षिकाओं का बयान:कहा- प्रधानाध्यापक पर लगे आरोप गलत, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग

    3 hours ago

    1

    0

    वाराणसी के हरहुआ विकासखंड के पिसौर प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यपक पर छात्राओं के ऊपर बैड टच के आरोप लगे। उनके खिलाफ FIR दर्ज हो चुका है और साथ ही BSA अनुराग श्रीवास्तव की ओर सस्पेंड भी कर दिया गया है। इस पूरे मामले की जांच तीन सदस्यीय कमेटी कर रही है। अभी तक हुई जांच में कहीं न कहीं न प्रधानाध्यपक पर लगे यह आरोप संदिग्ध लग रहे हैं। उधर, विद्यालय की शिक्षिकाओं ने भी अपना बयान दिया है। जिसमें सभी 5 शिक्षिकाएं व एक शिक्षामित्र ने अपने बयान में स्पष्ट किया है कि प्रधानाध्यपक पर लगाए गए आरोप गलत है। उन्हें साजिशन फंसाए जाने का प्रयास किया गया है। शिक्षिकाओं ने कहा, 9 फरवरी को स्कूल में प्रार्थना के दौरान कुछ लोग स्कूल में पहुंचे थे और प्रधानाध्यपक के साथ मारपीट की गई थी। शिक्षिका ने कहा, इस स्कूल में हमें खतरा स्कूल की तीन शिक्षिकाओं ने अपने बयान में लिखा है कि जिस दिन यह घटना हुई उस समय वह डर के एक कक्ष में खुद को बंद कर ली थीं। प्रधानाध्यापक पद्माकर सिंह को लोगों द्वारा मारा पीटा गया। शिक्षिका ने उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई है कि इस विद्यालय में उनके जान माल का खतरा है इसलिए उनका ट्रांसफर अन्यत्र विद्यालय में किया जाए। दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान BSA अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि जांच कमेटी जांच कर रही है। जिस प्रधानाध्यापक पर यह आरोप लगाए गए हैं उस पर इसके पहले किस तरह के आरोप नहीं लगे थे। हालांकि कमेटी जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    काशी द्वार योजना के प्रभावितों से मिलने जाएगा सपा प्रतिनिधिमंडल:SAPA अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 10 को किया नामित, 14 फरवरी को करेगा मुलाकात
    Next Article
    BJP प्रत्याशी रहे अजय प्रताप समेत 6 पर FIR:मुरादाबाद में कॉपरेटिव बैंक चुनाव में प्रधान के अपहरण का आरोप;ब्लॉक प्रमुख का पति भी नामजद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment