Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BJP राष्ट्रीय प्रवक्ता बोले- औवेसी 15 मिनट वाले नेता हैं:कानपुर में शहनवाज हुसैन ने कहा- राहुल गांधी देश को बदनाम कर रहे

    3 hours ago

    1

    0

    BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहनवाज हुसैन ने AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा- औवेसी भड़काऊ भाईजान हैं। मुसलमानों को भड़का कर खुद हैदराबाद के महल में रहते हैं। गरीब मुसलमानों को टकराव के रास्ते पर लाकर तनाव पैदा करते हैं। औवेसी 15 मिनट वाले नेता हैं। जो समझदार लोग हैं, वो उनके झांसे में नहीं आते हैं। विदेशी ताकतों के इशारे पर राहुल गांधी देश को बदनाम कर रहें है। गुरुवार को कानपुर पहुंचे शहनवाज हुसैन ने कहा- राहुल गांधी ने देश को गुमराह करने का काम किया शहनवाज हुसैन बीजेपी नेता सलीम अहमद के जाजमऊ स्थित निवास पर एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे थे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उनके साथ लखनऊ से अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली भी पहुंचे। कार्यकर्तोओं से मुलाकात के बाद पार्टी में और और मुसलमानों को लेकर चर्चा की। पूर्व मंत्री ने कहा कि देश में जिस तरह से राहुल गांधी विपक्ष की भूमिका में हैं। ऐसा लगता है जैसे कि 99 सीट जीतकर उनका सत्ता पर अधिकार हो गया। राहुल ने देश को गुमराह करने का काम किया। अमेरिका से डील हुई तो कह दिया देश बेच दिया। राहुल गांधी को व्यवहार बदलने की जरूरत विदेशी ताकतों के इशारों पर राहुल गांधी देश को बदनाम कर रहें है। नरेन्द्र मोदी ने सौगंध ली है, कि देश नहीं बिकने दूंगा। राहुल गांधी अपना व्यवहार बदलें। विपक्ष के नेता की कुछ मर्यादा भी होती है। हमारे अटल जी, आडवाणी जी, सुषमा स्वराज जी नेता रहीं। उन्होंने विपक्ष के नेता के तौर पर मर्यादा स्थापित की थी। SIR बिहार में सबसे पहले हुआ। कोई दिक्कत नहीं आई। लेकिन अब जिस तरह से विपक्ष कर रहा है वो गलत है। SIR चुनाव आयोग करा रहा है। अब ममता बनर्जी को लग रहा है कि वो चुनाव हार जाएंगी तो इस पर विरोध हो रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'वंदे-मातरम् लागू किया तो BJP ने छीन लिया मंत्री पद':झांसी में रविंद्र शुक्ल बोले- 27 साल पहले स्टैंड लेते तो भाजपा को वनवास नहीं होता
    Next Article
    लखनऊ में तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पहुंचा:सामान्य से 1.5 डिग्री ज्यादा दर्ज हुआ पारा, तेज धूप के बीच चलेगी झोंकेदार हवा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment