Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पहुंचा:सामान्य से 1.5 डिग्री ज्यादा दर्ज हुआ पारा, तेज धूप के बीच चलेगी झोंकेदार हवा

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में अब तेज हवा के झोंके के बीच लोगों को चटक धूप का दौर देखने को मिलेगा। सुबह और शाम के समय में लखनऊ में हल्की ठंड रहेगी, लेकिन दोपहर के समय में मौसम गर्म होगा। कल तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा था। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फिलहाल आने वाले एक सप्ताह तक मौसम सामान्य बना रहेगा। यलो जोन में पहुंची हवा की क्वालिटी लखनऊ में सुबह से 6 मॉनिटरिंग स्टेशनों का औसत AQI 108 रहा है। लालबाग में 178, तालकटोरा औद्योगिक क्षेत्र 122, अलीगंज 130 और गोमतीनगर 123 के साथ में मॉडरेट लेवल में यलो जोन में रहा है। कुकरैल पिकनिक स्पॉट का AQI 39 के साथ में अच्छी स्थिति में रहा है। जबकि अंबेडकर यूनिवर्सिटी का AQI 58 के साथ में संतोषजनक श्रेणी में रहा है। अब और बढ़ेगी गर्मी मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी यूपी में बारिश के आसार हैं, लेकिन इसके लखनऊ और इसके आसपास कोई असर नहीं रहेगा। तेज पछुआ हवाओं के कारण प्रदेश में जारी घने कोहरे का दौर सिमटने के साथ ही आगामी कोई सक्रिय मौसम तंत्र नहीं है। इसके के कारण 2-3 दिनों के दौरान तापमान में 2-3°C की बढ़त होगी। इससे तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जाएगा। सुबह और शाम के समय में ठंड का असर बना रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BJP राष्ट्रीय प्रवक्ता बोले- औवेसी 15 मिनट वाले नेता हैं:कानपुर में शहनवाज हुसैन ने कहा- राहुल गांधी देश को बदनाम कर रहे
    Next Article
    गोरखपुर में टेम्प्रेचर 10°C:20 फरवरी तक मौसम रहेगा साफ, 1 मार्च से खत्म हो जाएगी ठंड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment