Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BJP SAD Alliance से पंजाब में बदलाव का रास्ता खुलेगा, अमित शाह ने AAP सरकार पर साधा निशाना

    9 hours ago

    1

    0

    गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा-शिअद गठबंधन ‘वादाखिलाफी’ करने वाली आम आदमी पार्टी (आप)सरकार को सत्ता से हटाने के लोगों के संकल्प को और मजबूत करेगा और राज्य में परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगा। शाह ने यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार असल में एक ऐसी सरकार है, जो अपने वादों से पलट गई है। यह अपने किए गए किसी भी वादे को पूरा करने में नाकाम रही है।पंजाब की जनता ने सुनिश्चित कर लिया है कि वह ऐसी सरकार और उसमें शामिल ऐसे लोगों को बर्दाश्त नहीं करेगी, जिन्होंने गुरुओं का अनादर किया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा और शिअद के एक साथ आने से मुझे विश्वास है कि पंजाब की जनता का यह संकल्प और भी मजबूत होगा, जिससे बदलाव का मार्ग प्रशस्त होगा।” शाह ने कहा, ‘‘आम आदमी पार्टी की सरकार ‘वादा खिलाफी’ सरकार है’’ शाह ने शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में भाजपा-शिअद गठबंधन की घोषणा करने के बाद यह टिप्पणी की। गठबंधन की घोषणा करने के लिए आयोजित संवाददाता सम्मेलन में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और दोनों पार्टियों के अन्य नेता भी मौजूद थे। शाह ने आरोप लगाया कि आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी की सरकार ने पंजाब से मादक पदार्थों की समस्या को ‘तीन महीने के भीतर’ खत्म करने का वादा किया था, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।उन्होंने कहा कि इसी तरह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी 2017 के विधानसभा चुनावों के दौरान पंजाब में मादक पदार्थों की समस्या को खत्म करने का वादा किया था, लेकिन ‘‘वह इस मुद्दे पर कोई कदम उठाने में विफल रहे’’। शाह ने कहा कि आने वाले दिनों में भाजपा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) पंजाब से जुड़े कई अहम मुद्दों को शामिल करते हुए अपना घोषणापत्र जारी करेंगे। भाजपा के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ‘‘लेकिन, मैं एक बात बिल्कुल स्पष्टद कर देना चाहता हूं।पंजाब से मादक पदार्थों की समस्या को खत्म करना हमारा मुख्य उद्देश्य होगा। पंजाब से भ्रष्टाचार को मिटाने के साथ ही राज्य के भीतर राष्ट्रवादी ताकतों को मजबूत करना भी हमारा लक्ष्य होगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं वहां पहले किए गए अपने एक वादे को फिर से दोहराना चाहता हूं कि 31 दिसंबर 2029 तक, हम पंजाब को नशे की समस्या से पूरी तरह मुक्त कर देंगे।’’ शाह ने कहा कि पिछले तीन महीनों में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल के बीच हुई व्यापक चर्चा के बाद, पंजाब के किसानों के सामने आ रही चुनौतियों से निपटने के लिए एक खाका तैयार किया गया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राज्य के आर्थिक विकास और युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों को लेकर भी एक कार्ययोजना तैयार की गई है।उन्होंने कहा कि अगर पंजाब में राजग सरकार आती है, तो वह इसी कार्ययोजना को क्रियान्वित करेगी। शाह ने कहा, ‘‘मुझे पूरा भरोसा है कि पंजाब की जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राजग की शानदार जीत सुनिश्चित करेगी। पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए दोनों पार्टियों के साझा संकल्प को जनता का पूरा आशीर्वाद जरूर मिलेगा।’’ केंद्रीय मंत्री ने श्रद्धालुओं के लिए करतारपुर साहिब गलियारे को लेकर ‘राजनीति’ करने के लिए आप और कांग्रेस की आलोचना की।उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद, राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर इसे कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया था। शाह ने कहा, ‘‘जैसे ही यह समस्या पूरी तरह सुलझ जाएगी, हम तुरंत पूरे सम्मान के साथ करतारपुर साहिब को खोल देंगे। हमने इसे बनाया है।हम बस इतना चाहते हैं कि हिंदू और सिख, दोनों ही श्रद्धालु जिनके मन में करतारपुर साहिब और गुरुओं के प्रति श्रद्धा है, वहां जाएं और मत्था टेकें। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए बिना किसी वजह के इसे बंद करने का सवाल ही नहीं उठता, और मेरा मानना ​​है कि राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले में राजनीति नहीं होनी चाहिए।’’ शाह की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब आप और कांग्रेस ने केंद्र से तीर्थयात्रियों के लिए करतारपुर साहिब गलियारे को फिर से खोलने की मांग की है। केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि करतारपुर साहिब गलियारे की मांग आजादी के समय से की जा रही थी, लेकिन इसे मोदी सरकार ने अमली जामा पहनाया।शाह ने कहा, ‘‘मेरा मानना ​​है कि अगर उस समय हमारी पार्टी सत्ता में होती, तो करतारपुर साहिब आज भारत का हिस्सा होता। कांग्रेस की लापरवाही के कारण ही आज इतना महत्वपूर्ण स्थान भारत का हिस्सा नहीं है।’’
    Click here to Read more
    Prev Article
    Cyber Crime Police के नोटिस पर भड़के HD Kumaraswamy, जांच के औचित्य पर उठाए सवाल
    Next Article
    Gurugram के दो भाइयों ने AI से KYC दस्तावेज बदलकर लिए 70 से ज्यादा कर्ज, दिल्ली पुलिस ने पकड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment