Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Cyber Crime Police के नोटिस पर भड़के HD Kumaraswamy, जांच के औचित्य पर उठाए सवाल

    9 hours ago

    2

    0

    केंद्रीय मंत्री एच डी कुमारस्वामी ने मंगलवार को बताया कि हासन जिले में एक रिश्वत गिरोह के संचालन और वहां के प्रभारी मंत्री के एम शिवलिंगे गौड़ा और जिला उपायुक्त के.एस. लताकुमारी की संलिप्ता वाले उनके बयान को लेकर उन्हें साइबर अपराध पुलिस का नोटिस मिला है। जनता दल सेक्युलर (जद-एस) नेता ने दावा किया था कि अधिकारी फाइलों की मंजूरी देने के एवज में लाखों रुपये की मांग कर रहे थे और उपायुक्त ने अपने पद पर बने रहने के लिए 70 लाख रुपये दिए थे। उन्होंने अपने दावे के समर्थन में कथित व्हाट्सऐप चैट भी पढ़कर सुनाई थी।लताकुमारी ने आरोपों को खारिज कर दिया और जांच के आदेश दिए। मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने भी अपने मंत्री की ओर से बात रखी। कुमारस्वामी ने नोटिस पर नाराजगी जताते हुए कर्नाटक सरकार की आलोचना की।उन्होंने कहा कि शिवकुमार ने जिसदिन व्हाट्सऐप बातचीत में अधिकारी का नाम आया था उसे उसी दिन ‘क्लीन चिट’ दे दी थी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्होंने केवल उन्हें मिले व्हाट्सऐप चैट रिकॉर्ड साझा किए हैं और कथित रिश्वतखोरी की जांच की मांग की है, जिसमें चैट में नाम आए लोगों के मोबाइल फोन जब्त करना भी शामिल है। उन्होंने कहा, ‘‘जब मुख्यमंत्री ने खुद ही क्लीन चिट दे दी है, तो वे मुझसे और क्या जानकारी चाहते हैं?वे किस उद्देश्य से जांच कर रहे हैं?’’ कुमारस्वामी ने नोटिस पर प्रतिक्रिया देते हुए इसके आधार और उन्हें तलब करने के लिए पुलिस के अधिकार पर सवाल उठाया। उन्होंने सवाल किया, ‘‘मैंने कोई आरोप नहीं लगाए हैं। मैंने बस इतना कहा है कि मुझे जो दस्तावेज मिले हैं, उनकी जांच होनी चाहिए।मैंने व्हाट्सऐप चैट की जांच की मांग की है। वे मुझे नोटिस जारी करने वाले कौन होते हैं? वे मुझसे सवाल पूछने वाले कौन होते हैं?’’ कुमारस्वामी ने कहा कि तथ्यों का पता लगाने के लिए जिला उपायुक्त के निजी सहायक का मोबाइल फोन जब्त किया जाना चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Kawardha में कंटेनर ट्रक से चार क्विंटल गांजा जब्त, UP के दो तस्कर गिरफ्तार
    Next Article
    BJP SAD Alliance से पंजाब में बदलाव का रास्ता खुलेगा, अमित शाह ने AAP सरकार पर साधा निशाना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment