Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BJP सरकार में UP के दलितों पर सबसे ज्यादा अत्याचार:सपा नेता रामजीलाल सुमन ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर लगाया गंभीर आरोप

    2 hours ago

    1

    0

    देश भर में डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की मूर्तियां भाजपा सरकार में तोड़ी जा रही है। ये आरोप समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने अपने आवास पर हुई प्रेस कांफ्रेंस में लगाए। इस दौरान उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर जुबानी हमला बोला। सुमन ने आरोप लगाया कि सरकार असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है, बल्कि उनकी मूर्ति को तुरंत बदलने में लगी है। सुमन ने कहा-बाबा साहब की मूर्ति तोड़ने का सिलसिला लगातार जारी है। सरकार का उद्देश्य उनके विचारों पर हमला करना है। असामाजिक तत्वों ने डॉक्टर आंबेडकर और उनके लिखे संविधान को कभी स्वीकार नहीं किया है। उन्होंने आगे कहा-NCRB रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक अत्याचार दलितों पर हुए हैं, लेकिन सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। सरकार के आंकड़े सत्यता से परे हैं। सुमन ने मांग की कि सरकार असामाजिक तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करे और बाबा साहब की मूर्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करे। इस दौरान उन्होंने एक्साम्प्ल के तौर पर किरावली के पास कोरई गांव के पास का मामला बताया। उन्होंने कहा-उस गांव में भीमराव आंबडकर की प्रतिमा तोड़ी गई, आज तक पुलिस पता नहीं लगा सकी किसने ये प्रतिमा तोड़ी। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने की जगह रातों रात एक नई मूर्ति लगा दी, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे पता चलता है कि भाजपा में सिर्फ दलितों पर अत्याचार किया जा रहा है, ये सरकार अत्याचारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में सरकारी स्कूल को मिली आधुनिक सुविधाएं:'ऑपरेशन कायाकल्प' के तहत स्मार्ट क्लासरूम और लैब का लोकार्पण
    Next Article
    सहारनपुर में डीसीएम-टेंपो की टक्कर में किशोर की मौत:नागल-टपरी मार्ग पर हुआ हादसा, बाइक सवार हुआ हादसे का शिकार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment