Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:डिंपल बोलीं- भाजपा रुपए देकर ईमान खरीदना चाहती; अफेयर में महंत ने 2 दोस्तों को मारकर दफनाया; गुटखा खाने पर सिपाही सस्पेंड

    1 hour ago

    1

    0

    नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर संसद परिसर में राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर प्रदर्शन में जुटाए गए चंदे को हनुमान मंदिर में दान किए जाने को लेकर है। वहीं, दूसरी बड़ी खबर गोरखपुर में 45 साल के डॉक्टर के अपार्टमेंट की 8वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड से जुड़ी है। आइए, सिलसिलेवार तरीके से जानते हैं कि यूपी में दिनभर क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें… 1- मानसून सत्र में चढ़ावा चोरी प्रदर्शन में जुटाई राशि हनुमान मंदिर को दान, 2.15 लाख सौंपी संसद के मानसून सत्र के दौरान राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रदर्शन में जुटाई गई 2.15 लाख रुपए की राशि सपा ने दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में दान किए। सांसद धर्मेंद्र यादव, अवधेश प्रसाद और राजीव राय ने धनराशि मंदिर प्रबंधन को सौंपी। एक दिन पहले भी अखिलेश यादव, डिंपल यादव और जया बच्चन समेत सांसदों ने दानपेटी लेकर संसद में प्रदर्शन किया था। पूरी खबर पढ़ें 2- गोरखपुर में डॉक्टर ने 8वीं मंजिल से कूदकर जान दी, महिला ठग ने 1.40 करोड़ हड़पे गोरखपुर में 45 साल के डॉक्टर ने अपार्टमेंट की 8वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया। गुरुवार सुबह खाना खाने के बाद डॉक्टर छत पर गए। करीब 15 मिनट तक टहले। फिर छत से छलांग लगा दी। जेब से मिले सुसाइड नोट में उन्होंने मौत के लिए महिला ठग गरिमा सिंह को जिम्मेदार ठहराया है। डॉक्टर से गरिमा ने 1.40 करोड़ रुपए की ठगी की थी। इससे वह सदमे में थे। पूरी खबर पढ़ें 3- आय से अधिक संपत्ति का आरोप, राहुल गांधी SC पहुंचे, हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दी राहुल गांधी ने आय से अधिक संपत्ति मामले में गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की। उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें CBI और ED से आरोपों का वैरिफिकेशन कराने के निर्देश दिए गए थे। मामले में 17 अगस्त को सुनवाई होगी। कर्नाटक के बीजेपी कार्यकर्ता विग्नेश शिशिर ने उनके खिलाफ याचिका दायर की थी। पूरी खबर पढ़ें 4- महिलाओं को 50-50 हजार मिल सकते, डिंपल बोलीं- चुनाव के पहले अंतरात्मा खरीदी जा रही यूपी सरकार विधानसभा चुनाव से पहले 50 लाख से ज्यादा महिलाओं को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने की तैयारी में है। चुनाव से पहले 20 हजार और बाद में 10-10 हजार की 3 किस्तें दी जा सकती हैं। अखिलेश यादव ने कहा- भाजपा के पास चुनाव जीतने के लिए पैसे के सिवा कुछ नहीं बचा। डिंपल बोलीं- चुनाव से पहले भाजपा अंतरात्मा खरीदने का काम कर रही। पूरी खबर पढ़ें 5- मुजफ्फरनगर में 4 को फांसी की सजा, घर में घुसकर गोलियां बरसाईं मुजफ्फरनगर कोर्ट ने घर में घुसकर हत्या के मामले में 4 आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई। कोर्ट ने कुल 1.70 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया। मामला 14 जुलाई 2014 को शामली के भभीसा गांव में हुआ था। इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी 18 दिन पहले एनकाउंटर में मारा गया था। कोर्ट ने मामले को रेयरेस्ट ऑफ रेयर मानते हुए बाकी बचे 4 दोषियों को सजा सुनाई। पूरी खबर पढ़ें अब अहम 8 खबरें... 6- गोरखपुर में छात्र PUB-G में 3 लाख हारा, गर्लफ्रेंड से मिलकर अपहरण की कहानी रची गोरखपुर में 11वीं के छात्र ने PUBG में 3 लाख रुपए हारने के बाद अपने अपहरण की झूठी कहानी रची। दिल्ली में रहने वाली गर्लफ्रेंड की मदद से AI से मुंह पर टेप और शरीर पर खून के निशान वाली फोटो बनवाई। इसे पिता को भेजकर 1 लाख रुपए मांगे। धमकी दी- पैसे नहीं भेजे तो बेटे की लाश मिलेगी। पिता ने पुलिस से मदद मांगी। इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। पूरी खबर पढ़ें 7- बागपत में दो युवकों की हत्या करके मंदिर में दफनाया, एक की बहन से महंत का अफेयर बागपत में महंत ने दो दोस्तों की हत्या कर शव मंदिर परिसर में दफना दिए। ऊपर से टाइल्स लगवा दीं, ताकि किसी को शक न हो। 19 दिन बाद गुरुवार तड़के पुलिस ने शव बरामद किए। महंत फरार है। जबकि 2 शिष्यों ने गुनाह कबूल कर लिए। बताया जा रहा कि अंकित की बहन का महंत से अफेयर था। 25 जुलाई को अंकित दोस्त इसरार के साथ महंत को समझाने मंदिर गया था। पूरी खबर पढ़ें 8- एक रात की कमाई 50 हजार, जलील भी करती हैं, देह व्यापार करने वाले पुरुषों की दुनिया जिगोलो (पुरुष सेक्स वर्कर) की अपनी दुनिया है। इसमें जोखिम भी हैं, लेकिन घर चलाने के लिए कई पुरुष यह काम करते हैं। कौन लोग इस पेशे में आते हैं, उनकी क्लाइंट्स कौन होती हैं और उन्हें किन जोखिमों का सामना करना पड़ता है? इन सवालों के जवाब के लिए दैनिक भास्कर ने लखनऊ के 2 युवकों से बातचीत की और उनकी स्याह दुनिया को समझने की कोशिश की। पूरी खबर पढ़ें 9- गोरखपुर-जौनपुर समेत 8 शहरों में बारिश, सड़कें बनीं तालाब पूर्वांचल में गुरुवार को मौसम बदल गया। गुरुवार को गोरखपुर, आजमगढ़ समेत 8 जिलों में बारिश हुई। जौनपुर में सड़कों पर पानी भर गया। काशी में हरिश्चंद्र घाट पर सीढ़ियों पर अंतिम संस्कार हो रहा। प्रदेश के 80 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में हैं। सबसे ज्यादा फर्रुखाबाद के 49 गांव प्रभावित हैं। कानपुर में 5 से ज्यादा गांवों में पानी घुस गया है और बच्चे नाव से स्कूल जा रहे। पूरी खबर पढ़ें 10- मायावती ने पूर्व मंत्री अंटू मिश्रा को BSP से निकाला, सतीश मिश्रा के ममेरे भाई हैं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अनंत कुमार मिश्रा उर्फ अंटू मिश्रा को बसपा से निष्कासित कर दिया गया है। वह बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा के ममेरे भाई हैं। मायावती ने गुरुवार दोपहर एक्स पर कार्रवाई की जानकारी दी। निष्कासन के बाद अंटू मिश्रा ने कहा, “अभी कुछ नहीं कहना चाहता हूं। एक-दो दिन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तार से अपनी बात सबके सामने रखूंगा।” पूरी खबर पढ़ें 11- देवरिया में तिरंगा यात्रा में 80 छात्राएं बेहोश, सीवियर डिहाइड्रेशन की शिकार हुईं देवरिया में गुरुवार को तिरंगा यात्रा में शामिल 80 छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। स्कूल पहुंचते ही बेहोश होकर उल्टियां करने लगीं। मेडिकल कॉलेज में बेड कम पड़ने पर कुछ का जमीन पर और एक बेड पर दो-दो छात्राओं का इलाज हुआ। 21 को घर भेज दिया गया, जबकि 59 भर्ती हैं। डॉक्टर के मुताबिक, धूप में भूखे-प्यासे रहने से छात्राएं सीवियर डिहाइड्रेशन का शिकार हुईं। पूरी खबर पढ़ें 12- मुरादाबाद में हाईवे पर बिखरीं लाशें, बेकाबू डंपर ने 3 युवकों को कुचला, 2 की मौत मुरादाबाद में गुरुवार सुबह बेकाबू डंपर ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिया। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दो युवकों के शव हाईवे पर बिखरे पड़े दिखाई दे रहे हैं। तीसरा घायल तड़पता दिख रहा है। पूरी खबर पढ़ें 13- झारखंड में लाठीचार्ज के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन, ABVP ने पुतला जलाया झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में ABVP ने गुरुवार को लखनऊ में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता हजरतगंज में गांधी प्रतिमा के पास जुटे और झारखंड CM के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद हजरतगंज चौराहे पर हेमंत सोरेन का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि राहुल गांधी, अखिलेश यादव, डिंपल यादव और चंद्रशेखर आजाद छात्रों का साथ देने झारखंड नहीं गए। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है... 14- गुटखा खाने पर RPF सिपाही सस्पेंड, सफाई दी- मेरे होंठ ही लाल गोंडा में RPF कांस्टेबल को गुटखा खाने के आरोप में सस्पेंड कर लखनऊ अटैच कर दिया गया। आरोप है कि बुधवार शाम RPF के सुरक्षा सम्मेलन में वह गुटखा खा रहा था। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त अरुण त्रिपाठी ने स्पीच रोककर फटकार लगाई थी। जबकि कांस्टेबल ने गुटखा खाने से इनकार किया है। उसका कहना है, “मैं गुटखा नहीं खाया था, मेरे होंठ ही लाल हैं।” पूरी खबर पढ़ें कल क्या रहेगा खास... 15- यूपी टी-20 का उद्घाटन 14 अगस्त से यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन का आगाज होगा। क्रिकेट लीग का पहला चरण 14 से 26 अगस्त तक लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगा। यहां उद्घाटन समारोह के साथ 22 मैच खेले जाएंगे। इसके बाद दूसरा चरण 28 अगस्त से कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में शुरू होगा, जहां 12 मुकाबले होंगे। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रेमी के घर 11वीं की दो सहेलियों ने फांसी लगाई:एक की मौत, दूसरी फंदा टूटने से बची, सहारनपुर में घरवाले खोजते पहुंचे तो डर गई थीं
    Next Article
    BJP तिरंगा यात्रा में बच्चे 5 घंटे परेशान:भीषण गर्मी में पानी की कमी, मंत्री बोले- दूसरे बच्चों का कर रहे थे इंतजार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment