Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BJP विधायक ने फावड़े से खोदी 38 लाख की सड़क:फतेहपुर में अफसरों से कहा- बर्दाश्त नहीं करूंगी; लोग बोले- ठेकेदार भी तो कमाएगा

    13 hours ago

    1

    0

    फतेहपुर में खागा की विधायक कृष्णा पासवान ने निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया। वह सड़क की गुणवत्ता चेक करने पहुंची थीं। उन्होंने खुद फावड़े से सड़क खोदकर उसकी मोटाई चेक की। सड़क खोदते हुए विधायक ने कहा- यह अभी बनाकर जाएगा और सब उखड़ जाएगी। विधायक को स्थानीय लोगों से सड़क की गुणवत्ता को लेकर शिकायत मिली थी। सड़क करीब 4 किलोमीटर लंबी बन रही है। इसकी लागत करीब 37 लाख 99 हजार रुपए बताई जा रही है। विधायक के निरीक्षण में सड़क मानक के अनुरूप नहीं मिली। उन्होंने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा- किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विधायक ने खुद फावड़े से सड़क खोदी धाता विकास खंड में ऐमापुर-रतनपुर मार्ग पर 4 किलोमीटर लंबी सड़क बन रही है। 500 मीटर सड़क का निर्माण हो चुका है। स्थानीय लोगों ने सड़क में उपयोग हो रही सामग्री और मानकों को लेकर विधायक कृष्णा पासवान से शिकायत की। लोगों की नाराजगी देखते हुए कृष्णा पासवान 21 फरवरी को निरीक्षण के लिए पहुंचीं। निरीक्षण का वीडियो फेसबुक पर शेयर किया निरीक्षण के दौरान विधायक ने खुद सड़क की मजबूती और निर्माण में उपयोग हो रही सामग्री की जांच की। उन्होंने फावड़े से सड़क खोदा और मोटाई देखी। जांच में सामने आया कि सड़क निर्माण में मानक के अनुरूप काम नहीं किया गया है। सड़क की लागत करीब 37 लाख 99 हजार रुपए बताई जा रही है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़क की फोटो और वीडियो भी बनवाए और अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर किया। अधिकारियों को लगाई फटकार गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर विधायक ने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने निर्देश दिया कि सड़क का निर्माण पूरी गुणवत्ता और निर्धारित मानकों के अनुसार ही कराया जाए,ताकि आम जनता को बेहतर सुविधा मिल सके। हमने लोक निर्माण विभाग के जेई,एई,एक्सीएन और अन्य अधिकारियों से शिकायत की है। सोमवार को पत्र भी भेजूंगी। एई बोले- जांच कर कार्रवाई करेंगे कृष्णा पासवान ने चेतावनी देते हुए कहा- जनता की सुविधा के लिए बनने वाली सड़कों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर निर्माण कार्य में अनियमितता पाई गई तो जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता (एई) प्रतीक अग्रवाल का कहना है कि शिकायत मिली है और जांच कर कार्रवाई की जाएगी। ------------------ ये खबर भी पढ़िए… कासगंज में पत्नी, 3 बच्चों की हत्या कर जान दी:बच्चों को जहर देकर पत्नी का गला काटा; 3 दिन घर में पड़ी रहीं लाशें कासगंज में पत्नी और बच्चों की हत्या के बाद पति फंदे से झूल गया। उसने पहले बच्चों को जहर दिया और फिर पत्नी का गला काट दिया। तीन दिन तक शव घर में पड़े रहे और किसी को इसकी जानकारी नहीं हुई। पड़ोसियों के मुताबिक, घटना का पता उस वक्त चला, जब शनिवार शाम एक युवक शादी का कार्ड देने घर गया। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    इंटर-स्टेट ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़, बदायूं से आ रही 60 लाख की ड्रग्‍स, 3 अरेस्‍ट
    Next Article
    महाकाल के दर्शन कर लौट रहे 4 दोस्तों की मौत:कोटा में कार ट्रक में घुसी, शव बुरी तरह फंसे; सभी यूपी के

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment