Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BJP विधायक ने माता सीता को बताया ‘मौत का सामान’:बोले- युद्धों में पुरुष मरे, महिलाएं नहीं; महिला विधायक ने टोका, बोलीं- महिलाओं ने भी बलिदान दिए

    18 hours ago

    1

    0

    मध्य प्रदेश के गुना में मंगलवार को राज्य स्तरीय बलराम महोत्सव में बीजेपी विधायक पन्नालाल शाक्य ने माता सीता को ‘मौत का सामान’ बताया। शाक्य ने रामायण, महाभारत और अन्य युद्धों का उदाहरण देते हुए कहा कि इन युद्धों में पुरुष मारे गए, एक भी महिला नहीं मरी। पन्नालाल शाक्य की बात सुनकर मंच पर बैठीं चांचौड़ा विधायक प्रियंका पेंची ने बीच में टोका। उन्होंने कहा- भाई साहब आप गलत बोल रहे हैं। नहीं भाईसाहब, ऐसा नहीं है। ये तो गलत बात है। महिलाओं ने भी बलिदान दिए हैं। मैं भी महिला हूं। महिलाओं की बलिदान को भूल रहे हैं। शाक्य बोले- रामायण के युद्ध में महिला नहीं मरी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पन्नालाल शाक्य ने रामायण का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि रावण को उसके भाई ने समझाया था कि पराई स्त्री को ले जाना गलत है। ये तो मौत का सामान है। उसे सम्मान के साथ वापस भेज देना चाहिए। महाभारत का उदाहरण देकर बोले- एक करोड़ पुरुष मारे गए इसके बाद शाक्य ने कहा कि रामायण के युद्ध में कोई महिला नहीं मरी, बल्कि पुरुष ही मरे। शाक्य ने महाभारत के युद्ध का भी उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि महाभारत के युद्ध में एक करोड़ पुरुष मारे गए, जबकि महिलाएं नहीं मरीं। उन्होंने कहा कि इस बात को समझने की जरूरत है। इसके बाद उन्होंने पृथ्वीराज चौहान और संयोगिता का उदाहरण दिया। शाक्य ने कहा कि संयोगिता के कारण पृथ्वीराज चौहान के 55 सामंत कन्नौज से दिल्ली तक मारे गए। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं में भी पुरुष मरे, महिलाएं नहीं। महिला विधायक ने मंच से ही टोका प्रियंका पेंची की आपत्ति के बावजूद शाक्य अपनी बात पर कायम रहे। उन्होंने कहा कि उन्होंने बहुत सारी किताबें पढ़ी हैं और उन्हें पता है कि कहां क्या हुआ है। इसके बाद उन्होंने प्रियंका पेंची से बैठने के लिए कहा। दोनों विधायकों के बीच मंच पर हुई इस बहस की चर्चा कार्यक्रम खत्म होने के बाद भी होती रही। महिलाओं के बलिदान को लेकर पन्नालाल शाक्य के बयान और प्रियंका पेंची की तत्काल आपत्ति कार्यक्रम में चर्चा का प्रमुख विषय रही। शाक्य ने प्राकृतिक खेती अपनाने की बात कही कार्यक्रम में पन्नालाल शाक्य ने प्राकृतिक खेती अपनाने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि विदेशी खाद के ज्यादा इस्तेमाल से जमीन खराब हो रही है। उन्होंने कहा कि जिस धरती पर खेती करके अन्न पैदा किया जाता है, उसके प्रति गौरव और सम्मान का भाव होना चाहिए। उन्होंने किसानों से अपनी जमीन को बंजर होने से बचाने की बात कही। नानाखेड़ी कृषि उपज मंडी में हुआ राज्य स्तरीय कार्यक्रम बलराम महोत्सव का आयोजन गुना की नानाखेड़ी कृषि उपज मंडी में किया गया था। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े और किसानों को संबोधित किया। कार्यक्रम में गुना विधायक पन्नालाल शाक्य, चांचौड़ा विधायक प्रियंका पेंची सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी और किसान मौजूद रहे। किसानों को किया गया सम्मानित बलराम महोत्सव के दौरान कई किसानों को सम्मानित भी किया गया। डिप्टी डायरेक्टर हॉर्टिकल्चर ने किसानों को पारंपरिक खेती के साथ आधुनिक खेती की जानकारी दी। उन्होंने गुलाब और थाई अमरूद की खेती के बारे में भी जानकारी दी। कार्यक्रम का स्वागत भाषण डिप्टी डायरेक्टर एग्रीकल्चर संजीव शर्मा ने दिया। …………………………………… यह खबर भी पढ़ें विधायक प्रीतम लोधी ने 13 गुर्जरों के हत्यारे डकैत को बताया दोस्त शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी ने 13 गुर्जरों को लाइन में खड़ा कर गोलियों से भून देने वाले कुख्यात डकैत को अपना दोस्त बताया। उन्होंने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के अवसर पर डकैत रामबाबू गड़रिया की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    देश में बनेंगे फाइटर जेट-टैंक और मिसाइल सिस्टम के उपकरण:सरकार ने 405 प्रोडक्ट की लिस्ट जारी की; 3000 करोड़ के कारोबार की उम्मीद
    Next Article
    चमोली टनल हादसा- अब तक 10 शव निकाले गए:4 दिनों तक चला रेस्क्यू अभियान, पानी भरने से 5 राज्यों के 22 लोग फंसे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment