Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांके बिहारी मंदिर के गोस्वामी ने श्रद्धालु से की मारपीट:बेंत मारकर फोड़ा सर, खून से नहाया श्रद्धालु

    9 hours ago

    1

    0

    शनिवार को वृंदावन में राधा बल्लभ मंदिर के पास बांके बिहारी मंदिर के गोस्वामी और एक श्रद्धालु में झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान बुजुर्ग गोस्वामी ने श्रद्धालु पर बेंत से हमला कर दिया। जिससे श्रद्धालु के सर में चोट लग गई। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने हमला करने वाले गोस्वामी को पकड़ लिया और बांके बिहारी पुलिस चौकी भेज दिया। रास्ते में निकलने को लेकर हुआ विवाद शनिवार को बांके बिहारी मंदिर के शयन भोग पुजारी मनोज गोस्वामी किसी काम से जुगल घाट की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान वह जब राधा बल्लभ मंदिर के पास सीढ़ियों वाले रास्ते के पास पहुंचे तभी वहां से निकल रहे श्रद्धालु से विवाद हो गया। विवाद ने कुछ देर में मारपीट का रूप ले लिया। मौके पर अफरा तफरी मच गई। गोस्वामी ने बेंत से किया हमला श्रद्धालु और गोस्वामी के बीच हुए विवाद के दौरान मनोज ने श्रद्धालु पर बेंत से हमला कर दिया। इस हमले में एक बेंत श्रद्धालु के सर में जा लगा। जिसके कारण श्रद्धालु के सर से खून बहने लगा। श्रद्धालु के साथ मौजूद पत्नी उनको संभालती दिखी। सर में चोट लगने के बाद भी गोस्वामी ने श्रद्धालु पर बेंत से हमला करना नहीं छोड़ा। किसी तरह मौके पर मौजूद लोगों ने झगड़ा कर रहे दोनों लोगों को अलग किया। पुलिस ने पकड़ा गोस्वामी श्रद्धालु और गोस्वामी के बीच हुए झगड़े का वीडियो किसी ने बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। झगड़ा होता देख बांके बिहारी मंदिर की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और गोस्वामी को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस कर्मी मनोज गोस्वामी को पकड़ कर बांके बिहारी पुलिस चौकी ले आए। खबर अपडेट हो रही है
    Click here to Read more
    Prev Article
    त्योहारों को लेकर रायबरेली जिला प्रशासन अलर्ट:डीएम-एसपी ने बचत भवन में अधिकारियों संग की बैठक
    Next Article
    लखनऊ में शादी समारोह में चोरी:दुल्हन के कमरे से जेवर और मोबाइल फोन गायब, जयमाल के दौरान सामान पार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment