Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ यूनियंस ने पूरे किए 75 साल:प्लेटिनम जुबली पर हरदोई में केक काटकर मनाया जश्न

    13 hours ago

    1

    0

    हरदोई में ऑल इंडिया बैंक इम्प्लॉइज एसोसिएशन (AIBEA) से संबद्ध फेडरेशन ऑफ बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ यूनियंस ने बुधवार को अपनी 75वीं वर्षगांठ मनाई। संगठन ने प्लेटिनम जुबली के अवसर पर स्थानीय मुख्य शाखा में केक काटकर जश्न मनाया, जिसमें अधिकारियों और कर्मचारियों ने खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर एआईबीईए के स्थानीय वरिष्ठ लीडर और यूपी बैंक इम्प्लॉइज यूनियन के जिला मंत्री राकेश पांडेय ने यूनियन सदस्यों को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि बैंक ऑफ इंडिया में एआईबीईए के संगठन की स्थापना 1951 में हुई थी। उन्होंने साथी जीएन त्रिरिकानन्द, जीजी ढोलकिया, वाय एम चिटनिस, जे एम व्यास, टीएस केलावाला, सुशील घोष, केजे जोसेफ, एन सम्पत, जीएस वेलूर, रामेश्वर प्रसाद, ए एम परेरा और दिनेश झा ललन जैसे प्रमुख योगदानकर्ताओं को याद किया। इन 75 वर्षों में यह संगठन बैंक ऑफ इंडिया का बहुमत प्राप्त संगठन बना हुआ है। प्रदेश संगठन बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ एसोसिएशन के उपाध्यक्ष और यूपीबीईयू स्थानीय इकाई के अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे ने कहा कि संगठन ने बैंक प्रबंधन के साथ द्विपक्षीय वार्ता के माध्यम से कई ऐतिहासिक समझौतों को सफलतापूर्वक हासिल किया है। इससे बैंक कर्मियों की सेवा शर्तों और स्टाफ वेलफेयर को लेकर उल्लेखनीय उपलब्धियां दर्ज की गई हैं। प्रदेश संगठन के उपमहामंत्री और यूपीबीईयू स्थानीय इकाई के संयुक्त मंत्री वीरबहादुर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में युवा नेतृत्व की मेहनत के कारण संगठन आज बहुत मजबूत स्थिति में है। प्रदेश संगठन के सहायक महामन्त्री और यूपीबीईयू स्थानीय इकाई के उपाध्यक्ष आनंद वर्मा ने कहा कि बैंक ऑफ इंडिया जिले का अग्रणी बैंक होने के नाते अपनी लगभग आधा सैकड़ा शाखाओं और अंचल कार्यालय के साथ जिले के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है, जिसमें संगठन के सदस्य अहम भूमिका निभाते हैं। इस आयोजन में अंचल प्रबंधक किरन पाठक, मुख्य प्रबंधक पल्लवी, अग्रणी जिला प्रबंधक अरविंद रंजन, विज्ञा, चंदा, एकता, उत्कर्ष, सुभाष पांडेय, धर्मसिंह, गुड्डू, शशि मोहन, गौरव, गंगा और शिव शंकर सहित कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला:परिजनों ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप
    Next Article
    पिटाई से बचने के लिए युवक-युवती तीसरी मंजिल से कूदे:नोएडा में मकान मालिक की बहू से था अवैध संबंध, पता चलने पर पति ने हॉकी से पीटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment